Election commission announced the date : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होंगे, आठ दिसंबर को आएंगे नतीजे

नया लुक ब्यूरो


चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं आठ दिसंबर को नतीजों का एलान होगा। आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। ‌चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें इसके लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी।‌ हालांकि यह सुविधा विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं लेकिन पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं, आयोग ऐसे वोटरों के घर जाकर उन्हें मतदान करने की सुविधा देगा।

हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और तीन  सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर CPIM  और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने आज सोलन में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि जनता को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने BJP पर हमला साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास पेंशन के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे उद्योगपतियों का लोन माफ कर रहे हैं। उनके पास युवाओं, महिलाओं को देने के लिए कुछ नहीं है।‌ सरकारी नौकरियां पिछले पांच साल से खाली पड़ी हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मैं दो गारंटी का एलान करती हूं।‌कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में दो फैसले लिए जाएंगे। पहला एक लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी, दूसरा पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस ) लागू की जाएगी।

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More