सोनौली पुलिस ने दो लोगों को स्पोर्ट्स के सामानों के साथ किया गिरफ्तार

उमेश तिवारी

सोनौली कोतवाली पुलिस ने स्पोर्ट्स के समानों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 5 गौतमबुद्ध नगर फरेनवा सोनौली निवासी कृष्ण कुमार गौतम पुत्र घूरे और मुन्नीलाल पुत्र योगेंद्र गौड़ बहुत दिनों से तस्करी में संलिप्त थे। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार तस्करों पर नजर बनाए रखने के क्रम में इन दोनों के पास से इनके निवास गांव में ही तस्करी के समान बरामद हुए। पुलिस ने इनके पास से 3 बंडल में रखा हुआ स्पोर्ट्स समान में 8 जोड़ा बैटिंग पैड, 12 जोड़ी थाई पैड, 7 जोड़ी बैटिंग ग्लव्स, एडीडास कंपनी का 30 जोड़ी जूता, आशी कंपनी का 12 पीस हेलमेट बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि इनके पास इन सवालों के कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं थे और यह लोग सामानों की तस्करी कर अवैध रूप से नेपाल ले जाने के फिराक में थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक रामरतन यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, नवनीत सिंह रहे। इस संबंध में सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स के सामान के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरोध 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More