IFS दिवस-2022: बढ़ेगी भारतीय विदेश सेवा की ताकत

शाश्वत तिवारी


नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय के कार्य को चलाने के लिए एक विशेष सेवा वर्ग का निर्माण किया गया है, जिसे भारतीय विदेश सेवा यानि IFS कहते हैं। रविवार को IFS दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एसo जयशंकर (External Affairs Minister SO Jaishankar) ने विदेश सेवा (Foreign Service) में काम कर रहे लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सेवा आने वाले वर्षों में और ताकत से बढ़ेगी और विश्व स्तर पर भारत के हितों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। भारतीय विदेश सेवा भारत के पेशेवर राजनयिकों का एक निकाय है। यह सेवा भारत सरकार की केंद्रीय सेवाओं का हिस्सा है। भारत के विदेश सचिव भारतीय विदेश सेवा के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं।

विदेश सेवा को विकसित करने पर बल

विदेश मंत्री एस० जयशंकर ने ट्वीट कर सेवाएं देने वालों को बधाई दी और लिखा कि सेवा का जन-केंद्रित दृष्टिकोण देश और विदेश में व्यापक रूप से प्रकट होता है। जिस शानदार तरीके से विदेश सेवा के सदस्यों ने ऑपरेशन गंगा की चुनौतियों का सामना किया उसे पूरे देश ने देखा है। आगे उन्होंने लिखा कि आने वाले वर्षों में IFS और विकसित होगा, साथ ही एक नए और आत्मविश्वास से भरे भारत को प्रतिबिंबित करेगा। साथ ही यह 2047 के लिए हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा।

भारतीय उच्चायोग का भी किया उद्घाटन

विदेश मंत्री ने वेलिंगटन में नए भारतीय उच्चायोग चांसरी का उद्घाटन किया साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम संबंधों को और प्रगाढ़ करने की बात कही। विदेश मंत्री ने इससे पहले डिजिटल, कृषि, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कारोबार की असीम संभावनाएं तलाशने के लिए भी न्यूजीलैंड में एहम चर्चाओं में भाग लिया था और उन्होंने न्यूजीलैंड (New Zealand) के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से यहां रह रहे भारतीय छात्रों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More