अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बनाती रही है यह अभिनेत्री

लखनऊ। हर मौसम, हर मूड और हर मिजाज के लिए किसी अभिनेत्री को याद किया जाता है तो वो रेखा है। खूबसूरत अदाओं के लिए, खूबसूरत चेहरे के लिए, मनमोहक और दिलकश मुस्कान के लिए किसी को याद किया जाता है तो वह रेखा हैं। कभी अपने अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हैं तो कभी अपने आंखों की मस्ती से लोगों को मयखाने तक पहुंचा देती हैं।

आज रेखा का जन्मदिन है और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त मुबारकबाद दे रहे हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि उनका जलवा अभी बरकरार है और आने वाले कुछ वर्षों तक उनका जलवा यूं ही बरकरार रहेगा।

हिंदी फिल्मों की बोल्ड अदाकारा रेखा 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मीं हैं। भानुरेखा गणेशन ने उनकी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु मूवी रंगुला रतलाम से की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंजाना सफर 1969 में आई थी, लेकिन अभिनेता बिश्वजीत के साथ उनके पांच मिनट तक चले एक किस सीन के चलते यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म में रेखा मात्र 15 साल की थीं।

 

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More