आशियाना: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी

मलबे में चार बच्चे दबकर ज़ख्मी

तीन लोकबंधु अस्पताल में भर्ती, एक रेफ़र ट्रामा सेंटर, हालत गंभीर


ए अहमद सौदागर


लखनऊ। कैंट क्षेत्र के दिलकुशा में दीवार गिरने से नौ लोगों की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि आशियाना इलाके के रमाबाई चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई और मलबे चार बच्चे दब गए। सूचना मिलते ही DCP  पूर्वी प्राची सिंह, ADCP  पूर्वी व ACP  पूर्वी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे बच्चों को निकलवाकर लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि एक बच्चे की हालत नाज़ुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

आशियाना इलाके के रमाबाई चौकी क्षेत्र रिक्शा कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई।  मलबे में चार बच्चों के दबने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरअसल कई दिनों से भारी बारिश के कारण इस तरह की घटना होने की बात कही जा रही है।

DCP पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक यह हादसा करीब एक बजे हुआ है। उन्होंने बताया कि JCB  और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे दबे 13 वर्षीय गोकुल, 10 वर्षीय अनिल, 11 वर्षीय मनी व 22 वर्षीय शुभम् निकलवाकर लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां, अनिल की हालत नाज़ुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चारों बच्चे किसके और कहां के रहने वाले हैं खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More