घरेलू डेयरी बाजार को 2027 तक 30 लाख करोड़ रु. तक पहुंचाने का प्रयास: शाह

गंगटोक। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां कहा कि मोदी सरकार घरेलू डेयरी बाजार को 2027 तक 30 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। शाह सिक्किम में गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के ‘सहकारी डेयरी सम्मेलन- 2022’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय यह कारोबार 13 लाख करोड़ रुपये का है। मोदी सरकार इसे पांच साल में 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा डेयरी क्षेत्र को और बढ़ावा देने वाली अनेक पशुपालन योजनाएं चलाई गयी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने क्षेत्र के 2000 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 6000 करोड़ रुपये करने का काम किया है। शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में “अष्टलक्ष्मी” (पूर्वोत्तर) का सही मायने में विकास हुआ है। पूर्वोत्तर के हर राज्य में एयरपोर्ट, रेल संपर्क, नये नेशनल हाईवे नेटवर्क, सिंचाई व्यवस्था और नए उद्योग लगे हैं। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More