कैबिनेट आज, बिना एजेंडा भी होंगे फैसले, रिटायरमेंट एज, कांट्रैक्ट कर्मियों को हायर ग्रेड-पे जैसे निर्णय संभव

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार सुबह 10:30 बजे सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू से हेलिकॉप्टर के माध्यम से शिमला लौट आए हैं और मुख्य सचिव आरडी धीमान भी उनके साथ ही आ गए हैं। सरकार के बाकी कैबिनेट मंत्री केवल बिलासपुर गए थे और वहां से शिमला आ गए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कैबिनेट मुहर लगाएगी और इसमें क्लास-फोर कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 60 साल करना भी शामिल है। इस कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते को लेकर अभी कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि एरियर को लेकर इंपैक्ट अब भी ट्रेजरी पर नहीं दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि बहुत से विभाग एरियर के बिल ही नहीं बना पाए थे, लेकिन कर्मचारियों से संबंधित बाकी मामलों को लेकर कैबिनेट फैसला ले सकती है। ऐसे में इस तरह के फैसले भी हो सकते हैं, जो कैबिनेट नोट में नहीं गए हों।

हालांकि कैबिनेट के बाद भी एक और बैठक मंत्रिमंडल की हो सकती है और इसे 10 अक्तूबर के बाद रखा जा सकता है। कुल्लू दशहरा उत्सव का समापन 11 तारीख को है, इसलिए यदि सहमति बनी, तो महंगाई भत्ते की एक किस्त मुख्यमंत्री उस दिन दे सकते हैं। कर्मचारियों के मामलों में कांट्रैक्ट के कर्मियों को हायर ग्रेड-पे का लाभ देने का मामला अभी लंबित है। यह कैबिनेट में रखा जा सकता है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के भर्ती नियमों को संशोधित करती बार हुई गलती को भी दुरुस्त करने के लिए कैबिनेट में रखा जा रहा है। एनएचएम कर्मचारी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं और फायर कर्मचारी वेतन विसंगति में सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं। ये मामले भी कैबिनेट में रखे जा रहे हैं। जिला परिषद कर्मचारियों को लेकर नोटिफिकेशन हो गई है।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More