नौ दिन व्रत रह कर नवमी को किया हवन

 दिन भर होता रहा कन्यापूजन ,हवन

व्रतियों ने देवी उपासना से जाग्रत की आत्मशक्ति

असत्य -असंयम पर संकल्प की दृढ़ता का रहा असर


बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

26 सितंबर से शुरु हुए नवरात्र के नौदिन चले व्रत एवं देवी उपासना का हवन के साथ 4 अक्टूबर को समापन हुआ। लोगों ने मंगलवार को प्रात: से २ बजे तक हवन और कन्या पूजन किया‌ फिर आरती कर व्रत पूर्ण किया। बहुत से लोग नौदिन तक व्रत और दुर्गासप्तशती का पाठ तो अधिकांश लोगो ने पहले दिन और अष्टमी को व्रत कर नवमी मे हवन किया। इस तरह नवरात्र व्रत श्रद्धा भक्ति पूर्वक संपन्न हुआ। बहुत सारी जगहों पर देवी जागरण किया गया। इस अवसर पर देवी मंदिरों पर दर्शनार्थियों का मेला लगा रहा और जगह जगह मूर्तियां स्थापित की गईं‌।

बताते है कि पूर्व काल में असुरों के बढ़ते प्रभाव को देख सभी देवताओं ने पृथ्वी सहित श्रीहरि के पास जाकर दैत्यदलन की प्रार्थना की। उस समय महिषासुर बारंबार आक्रमण कर नाना रूप धारण कर देवताओं को परेशान कर रहा था। तब ब्रह्मा,विष्णु महेश,इंद्र,वरुणादिक सभी देवताओं ने अपनी शक्ति को जाग्रत किया, सभी का तेज पुंजीभूत हो शक्ति पुंज के रूप मे एकत्र हुई ,जो देखते ही देखते परम तेजस्विनी नारी रूप मे प्रकट हुई, जिनका नाम दुर्गा हुआ। फिर सभी ने अपने अपने अस्त्र शस्त्र दिए,देवी पार्वती ने अपना वाहन सिंह दिया। अष्ट भुजाओं मे विविध अस्त्र लिए देवी का प्रकाश देख सबकी आखें चुंधिया गई।

तब देवी की स्तुति कर सभी ने महिषासुर के मर्दन करने की प्रार्थना की । देवी हुंकार पूर्वक उठी और उन्होंने महिषा सुर का मर्दन किया। इसी प्रकार देवी ने विविध स्वरूपों में क्रमश: चंड -मुंड,शुंभ- निशुभ और मधु कैटभ का संहार कर धरती को असुरों से मुक्त किया। देवी के नौ दिन के नौ स्वरूप वंदनीय हुए जिनके नाम शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री थे। देवी के नौ बीजाक्षर ‘ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ नवार्ण मंत्र कहलाए।

देवी की उपासना के नौदिन अपने विकारों को शांत करने और दैवी गुणों के विकास के लिए उपयुक्त साधन सिद्ध हुए। इसीलिए सदियों से श्रद्धालु उपासक आश्विन शुक्ल पक्ष के देव पक्ष मे यह अनुष्ठान करते आए हैं। शारदीय नवरात्र की इन तिथियों मे निशा साधना करके तांत्रिक क्रियाये भी संपन्न की जाती है। मंत्र,यंत्र और तंत्र साधकों के लिए यह उपयुक्त अवसर माना जाता है, जिसमे सद्य: सिद्धियां अर्जित होती हैं। नौ दिन के व्रती हवन कन्या पूजन के बाद उपयुक्त समय मे पारण करेंगे।

Religion

जन्म के महीने से भी जाना जा सकता है स्त्रियों का स्वभाव

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैसे स्त्रियों के बारे में भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। कहां भी जाता है त्रिया चरित्र समझ पाना बहुत टेढ़ी खीर है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्य को लेकर सजग नहीं करता। यह ऐसा विज्ञान है जो इंसान की प्रवृत्ति, प्रकृति और उसके स्वभाव को भी बयां कर देता है। […]

Read More
Religion

तो वैशाख माह में जरूर करें ये उपाय

  jyotishacharya Dr Umashankar mishra हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह का शुभारंभ 24 अप्रैल से शुरू हुआ। यह माह हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस माह में कुछ उपाय करने से […]

Read More
Religion

कड़ा, ब्रेसलेट या लॉकेट पहनें सोच-समझकर, इससे हो सकता है नुकसान

यह रत्न कभी भी एक साथ धारण नहीं करना चाहिए ज्योतिषाचार्य उमाशंकर मिश्र आजकल हाथ में कड़ा पहनने के अलावा ब्रेसलेट आदि पहने का चलन भी हो चला है। कुछ लोग तो फैशन के चलते गले में ऐसी वस्तुएं या लॉकेट भी लटकाने लगे हैं जिनसे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन फैशन […]

Read More