महाराजगंज महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज

उमेश तिवारी

आज तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल के मैदान में आगाज हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से कला व संस्कृति की छटा बिखेर दी। तो वहीं स्टालों पर बिक रहे उत्पाद आयोजन की रौनक को बढ़ा रहे हैं। आज शनिवार को पहले दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि डॉ. कुमार विश्वास होंगे। श्रोता उनकी प्रसिद्ध कविता कोई दीवना कहता है, कोई पागल समझता है… को सुन सकेंगे। महाराजगंज महोत्सव का आगाज आज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं विधायकों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पंकज चौधरी सहित गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन से लोगों को काफी प्रभावित किया। पूर्वांचल की माटी भोजपुरी में उन्होंने पूरा संबोधन कर लोगों के दिलों को छू लिया। बता दे कि जिले में तीन वर्ष बाद महराजगंज महोत्सव की महफिल सजी है।

इस दौरान मलवरी कान्वेंट स्कूल के बच्चों की ओर से गणेश वंदना की । आरपीआईसी कॉलेज के बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी। दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद रवि किशन शुक्ला ,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी , फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ने महाराजगंज महोत्सव का उद्घाटन किया।इस अवसर पर पत्रिका अरुणोदय का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने महोत्सव में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।उद्घाटन समारोह को सांसद रवि किशन शुक्ला, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,जय मंगल कन्नौजिया, ऋषि त्रिपाठी, वीरेंद्र चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, एवम् जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More