जंगली सूअर मारने के मामले मे वन विभाग ने दो लोगों को पकड़ा

पकडे गये दोनो आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही मे जुटा वन विभाग

उमेश तिवारी

महाराजगंज उत्तरी चौक रेन्ज के घोड़हवा चौकी क्षेत्र अर्तगत लुठहवां घाट पर बीते एक माह पूर्व दिन मे ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर बिजली की सहायता से जंगली सूअर का शिकार किया था और मरे हुए जंगली सूअर को लोग टांग कर नदी उस पार जंगल की तरफ ले जा रहे थे।
शिकारियों के इस कारनामे को देखकर किसी ने घटना की जानकारी वन विभाग को दिया था। लोगों की सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम को देखकर शिकारी मरे हुए सूअर को छोडकर मौके से फरार हो गये थे। वन विभाग की टीम ने मौके से जंगली सूअर को बरामद कर उसे कब्जे मे लेकर अपने साथ चौक रेन्ज ले गई थी। जिसका वन विभाग ने मेडिकल भी करवाया था। मेडिकल रिपोर्ट मे सूअर की मौत बिजली से होने की पुष्टि भी हो चुकी है।

सूअर शिकार के मामले मे वन विभाग ने सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल मे जुटी थी। उसी क्रम मे बीते गुरुवार की देर शाम वन विभाग को मुखबिर के जरिए सूचना मिला की शिकार मे शामिल दो लोग छब्बू पुत्र सीताराम व गोरख पुत्र झीनक निवासी लुठहवां कही भागने की फिराक मे है। समय रहते घेराबंदी किया जाये तो दोनों लोगों को पकड़ा जा सकता है। सूचना पर विश्वास करते हुए वन क्षेत्राधिकारी आरबी यादव अपने सहयोगी फारेस्ट गार्ड अशोक पासवान, वन रक्षक जितेन्द्र गौड़ जय गोविंद मिश्रा और वाचर हीरा लाल को साथ मे लेकर बताये हुए स्थान पर पहुँचें और उपरोक्त दोनो लोगों को हिरासत मे लेकर चौक रेन्ज ले गये। जहां कागजी कार्यवाही के बाद वन विभाग ने दोनो लोगों को न्यायालय रवाना कर दिया। इस सन्दर्भ मे वन क्षेत्राधिकारी आरबी यादव के मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। उनका मों स्वीच आफ बताता रहा।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More