विकास दुबे की 96 लाख की संपत्ति हुई जब्त

कानपुर। तहसीलदार बिल्हौर व थाना चौबेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा के लिहाज से एहतियातन एक प्लाटून पीएसी भी साथ में मौजूद रही। कानपुर के थाना काकादेव पुलिस उक्त जब्त संपत्ति की निगरानी करेगी। उक्त मकान में दयाल प्रोडक्ट के नाम से फर्म संचालित हो रही थी। भवन हरिहर नाथ शास्त्री नगर कानपुर नगर में स्थित है। बिक्ररू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गुर्गों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति पर कार्रवाई का चाबुक चला है। जनपद कानपुर आउटर पुलिस ने मा0 न्यायालय के आदेश पर 96 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई के क्रम में शनिवार 24 सितंबर को बिकरू काण्ड के मुख्य आरोपी विकास दुबे व उसके सहयोगियो द्वारा गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गयी सम्पत्ति के खिलाफ सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।

कार्रवाई का आदेश जिला मजिस्ट्रेट कानपुर नगर वाद संख्या 3/2022 राज्य बनाम रिचा दुबे पत्नी मृतक विकास दुबे आदि धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द और समाज क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत म0नं0-122/400 हरिहर नाथ शास्त्री नगर कानपुर नगर रकवा 185.61 वर्ग मीटर जिसमें दयाल प्रोडेक्ट के नाम से फर्म संचालित है। इस मकान को तहसीलदार बिल्हौर के द्वारा सीज/जब्त कर ताला लगाया गया। जब्त मकान का अनुमानित मूल्य 96,37,284 रू0 (छियान्बे लाख सैतीस हजार दो सौ चौरासी रुपए ) है तथा इसकी देख-रेख के लिए थाना काकादेव पुलिस को अवगत कराया गया।सील / जब्त करने वाली टीम में तहसीलदार बिल्हौर लक्ष्मी नारायण बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक थाना चौबेपुर जगदीश प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 शिवम यादव व एक प्लाटून पीएसी शामिल रही।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More