बाढ़ से निपटने के लिए मुस्तैद है जिला प्रशासन: DM

बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को दूसरा दौरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सिरौलीगौसपुर के अन्तर्गत सनावाँ, तिलवारी में किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ग्रामवासियों से वार्ता की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि हर सम्भव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई समस्या न उठानी पड़े इसके लिए लोगों के सुझाव भी मिले, जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी ने ड्राइ राशन वितरण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि बाढ़ के पानी के सूखने के बाद बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न होने की सम्भावना बनती है।

इसके लिए किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो उसकी सैम्पलिंग ली जाए। इसके साथ ही मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों की जांच तत्काल कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई गर्भवती महिलायें है तो उनका ब्यौरा अवश्य रखें, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समस्या का निराकरण किया जा सके। बाढ़ क्षेत्र में जिन फसलों का नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कराने के लिए लेखपाल को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में प्राप्त किसानों द्वारा सुझावों को भी अमल में लाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, तहसीलदार सिरौलीगौसपुर, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More