ANTF यूनिट गाजीपुर: अवैध गांजा के साथ महिलाएं सहित दस तस्कर गिरफ्तार

Lucknow
  • 85 किलो 590 ग्राम अवैध गांजा, दस मोबाइल फोन,दो चार पहिया वाहन व 200 रुपए की नकदी बरामद
  • महिलाओं को मोहरा बनाकर तस्कर कर रहे थे मादक पदार्थों की तस्करी

ए अहमद सौदागर

Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर चंदौली जिले के कोतवाली चंदौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जबकि टीम ने आठ तस्करों को बिहार राज्य से दबोचने में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। इनके पास से कार में लदे 85 किलो 590 ग्राम अवैध गांजा, दस मोबाइल फोन, दो चार पहिया वाहन व 200 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

ANTF यूनिट गाजीपुर के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग चंदौली कोतवाली क्षेत्र होते चार पहिया वाहन में अवैध गांजा लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह अपनी टीम के अलावा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से दो लोगों को दबोच लिया।

ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित खखाइजखोर निवासी सिद्धार्थ शुक्ला, गोरखपुर निवासी रवि कुमार भारती, वंदना निषाद, राजघाट गोरखपुर निवासी वंदना निषाद पति कृष्णा निषाद, गोरखपुर निवासी कन्हैया साहनी, गोरखपुर निवासी पवन साहनी, गोरखपुर निवासी सूरज साहनी व राजघाट गोरखपुर निवासी विक्की कुमार को बताया जो बिहार से पकड़े गए हैं। जबकि चंदौली कोतवाली क्षेत्र से राजघाट गोरखपुर निवासी नीरज साहनी व अमरुद मंडी राजघाट गोरखपुर निवासी प्रीति कुमारी को गिरफ्तार किया है। ANTF के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के तस्कर हैं और महिलाओं को साथ लेकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट आई सामने, चार दिसंबर को साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे जितेंद्र कुमार

पशुपतिनाथ मंदिर में क्यों वर्जित हैं नंदी के दर्शन?

 

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

हत्यारोपी अनुराग को आजीवन कारावास की कठोर सजा, 12 हजार का जुर्माना

मड़ियांव क्षेत्र में हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी पुलिस में फालोवर के पद पर कार्यरत परशुराम पाल के 23 वर्षीय बेटे प्रदीप पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के आरोपित अनुराग पाल को न्यायाधीश देवेश चंद्र गुप्त ने दोषसिद्धि करते […]

Read More
Bihar Crime News

आरा में शादी समारोह में डबल मर्डर, छह बदमाशों ने घुसकर दो युवकों को मारी गोली

Ara Double Murder: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक शादी समारोह को गोलियों की आवाज से दहला दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की देर रात दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने शादी समारोह में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली […]

Read More
Crime News Delhi

दिल्ली में सनसनीखेज मामला: कैफे में पार्टी के बाद युवती से गैंगरेप का आरोप

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रीत विहार इलाके के एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का आरोप लगा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल […]

Read More