राजनीतिक स्वार्थ साधने का साधन नहीं, जिम्मेदारी है वीटोः भारत

New York

शाश्वत तिवारी

New York: भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक बार फिर वैश्विक व्यवस्था में सुधार को लेकर बेहद कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की पूर्ण बैठक (प्लेनरी) में वीटो के इस्तेमाल पर बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (P5) को उनकी सीमाओं और जिम्मेदारियों का अहसास कराया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि वीटो एक अत्यंत गंभीर जिम्मेदारी है, न कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने का कोई साधन।

राजदूत हरीश ने अपने संबोधन से जुड़ी एक वीडियो क्लिप ‘एक्स’ पर साझा की, जिसमें उन्होंने कहा सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों में से दो देशों ने पिछले साढ़े तीन दशकों से अधिक समय से एक बार भी वीटो का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके विपरीत, अंतरराष्ट्रीय शांति के निर्णयों को प्रभावित करने वाले अधिकांश वीटो या वीटो का उपयोग करने की धमकियां P5 के अन्य तीन देशों की ओर से ही आती रही हैं। भारत ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में आम सहमति के अलिखित नियम अक्सर एक ‘छिपे हुए वीटो’ के रूप में काम करते हैं, जो प्रतिबंध समितियों और महत्वपूर्ण निर्णयों को बाधित करते हैं।

ये भी पढें

बाराबंकी: 175 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दवाएं बांटी गईं

भारतीय राजदूत ने साफ किया कि वैश्विक सुरक्षा ढांचे में व्यापक बदलाव के बिना कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ‘टुकड़ों में किए गए सुधार’ किसी काम नहीं आएंगे। इसके बजाय, सुधारों से जुड़े सभी पांचों प्रमुख पहलुओं, जिसमें सदस्यता की श्रेणियां, वीटो का प्रश्न, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, विस्तारित परिषद का आकार और कार्यप्रणाली शामिल हैं, पर एक साथ मिलकर व्यापक रूप से काम करने की सख्त जरूरत है।

ये भी पढें

दल-बदल से नहीं, जनविश्वास से टूटेगा भाजपा का किला

यह वक्तव्य सुरक्षा परिषद में अपनी स्थायी और उचित भूमिका के लिए भारत के लंबे समय से जारी प्रयासों की पुष्टि करता है। भारत सुरक्षा परिषद में सुधार लाने के लिए वर्षों से वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भारत का हमेशा से यह स्पष्ट और सैद्धांतिक स्टैंड रहा है कि एक संशोधित और विस्तारित सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों और ‘ग्लोबल साउथ’ को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

भारत ने बिना वीटो अधिकार के नए सदस्यों को जोड़ने के विचार का हमेशा कड़ा विरोध किया है, क्योंकि इससे ‘दूसरे दर्जे’ की सदस्यता का निर्माण होगा, जो आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं से मेल नहीं खाती। अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था, विशाल आबादी और शांति अभियानों में ऐतिहासिक योगदान के दम पर भारत, G4 समूह (भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान) तथा अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र में पूर्ण और समान अधिकारों वाली स्थायी सदस्यता प्राप्त करने के लिए निरंतर और अथक प्रयास कर रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बाराबंकी: 175 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दवाएं बांटी गईं

चलती ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का जोन्हा में मिला शव

भारत-कनाडा प्रवासन वार्ताः भारतीय प्रवासियों के हितों और सुरक्षा पर विशेष जोर

 

Spread the love

International

भारत-कनाडा प्रवासन वार्ताः भारतीय प्रवासियों के हितों और सुरक्षा पर विशेष जोर

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा देते हुए नई दिल्ली में ‘भारत-कनाडा प्रवासन और गतिशीलता संवाद’ की पहली ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्रालय की सचिव (CPV एवं OIA) श्रीप्रिया रंगनाथन और कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता विभाग […]

Spread the love
Read More
New York
International

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

शाश्वत तिवारी New York: भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति में एक बार फिर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को ध्वस्त करते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों और क्षेत्रीय अखंडता पर अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है। अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक शांति और कूटनीति को लेकर भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण साझा किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य विषय ‘अद्वैत’ (वन रियलिटी) पर अपने विचार प्रस्तुत करते […]

Spread the love
Read More