ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड: आंखों में लाल मिर्च झोंकने के बाद हत्या का आरोप

Sant Kabir Nagar:  उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर में चर्चित ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी दो महिलाओं को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने निशा यादव और शीला देवी की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह की अदालत में दोनों महिलाओं की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों की कथित भूमिका और घटना की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत दिए जाने का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिकाएं खारिज कर दीं।

आंखों में मिर्च डालने के बाद हमला करने का आरोप

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विशाल श्रीवास्तव के मुताबिक, अभियोजन पक्ष की कहानी के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:50 बजे ब्रह्मानंद यादव अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गिठिनी बाजार जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह आरोपी राकेश यादव के घर के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद निशा यादव पत्नी दुर्गेश और शीला देवी पत्नी जनार्दन ने उनकी आंखों में पिसी हुई लाल मिर्च झोंक दी।

अभियोजन के अनुसार, आंखों में मिर्च पड़ने से ब्रह्मानंद यादव मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद अन्य सह-आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे, गंडासे और फरसे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें पुलिस की 112 सेवा के वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कुल 11 चोटों का उल्लेख होने की बात सामने आई है।

चश्मदीद गवाहों और पेन ड्राइव के साक्ष्यों का हवाला

इस मामले में वादी रामाकान्त यादव की तहरीर के आधार पर खलीलाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान आरोपी महिलाओं की ओर से रंजिश के चलते झूठा फंसाए जाने की दलील दी गई। बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि दोनों महिलाएं घरेलू हैं।

ये भी पढें

RBI Alert: ‘अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक’ के पास नहीं लाइसेंस, ग्राहकों को चेतावनी

वहीं, जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव ने इन दलीलों का विरोध किया। अभियोजन पक्ष की ओर से चश्मदीद गवाहों और केस डायरी में उपलब्ध पेन ड्राइव के साक्ष्यों का हवाला देते हुए आरोपियों की कथित संलिप्तता की ओर अदालत का ध्यान आकर्षित किया गया।

अदालत ने क्यों खारिज की अग्रिम जमानत याचिका?

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की परिस्थितियों, आरोपों की प्रकृति और उपलब्ध सामग्री पर विचार किया। इसके बाद न्यायालय ने निशा यादव और शीला देवी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दूसरे T20 में भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से बढ़ा रोमांच

RBI Alert: ‘अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक’ के पास नहीं लाइसेंस, ग्राहकों को चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान? सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, 28-30 अक्टूबर पर नजर

यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! पीलीभीत में 10 हजार से ज्यादा एंट्री में गड़बड़ी

 

 

Spread the love

Education Uttar Pradesh

UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आगरा से गोरखपुर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

UP PET Exam:  उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए आगरा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ समेत कई शहरों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा […]

Spread the love
Read More
Shraddha Dubey
Crime News homeslider Raj Dharm UP

राह देखते देखते श्रद्धा दुबे का जेल में बीता पहला दिन

Shraddha Dubey जेल की महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती रात लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की जेल के महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती। लग्जरी जीवन जीने वाली कथित हाई प्रोफाइल बहनों को जेल के बिस्तर और कंबल […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttar Pradesh

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, […]

Spread the love
Read More