
Arun Govil : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब अभिनेता अरुण गोविल का एक नया सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अरुण गोविल वही अभिनेता हैं, जिन्होंने टीवी के चर्चित धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाकर कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
राम के बाद अब दशरथ के किरदार में दिखेंगे अरुण गोविल
‘रामायणम्’ में अरुण गोविल को भगवान राम के पिता और अयोध्या के राजा दशरथ की भूमिका में कास्ट किया गया है। उनके इस किरदार का फर्स्ट लुक सामने आते ही यह कास्टिंग चर्चा में आ गई है। दशरथ के रूप में गोविल को देखना इसलिए भी खास है, क्योंकि लंबे समय तक दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में देखते और याद करते रहे हैं।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था। अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायणम् की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ।” पोस्टर में अरुण गोविल राजसी परिधान और प्रभावशाली लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके किरदार के लुक में अयोध्या के राजा की शाही गरिमा और व्यक्तित्व को उभारने की कोशिश की गई है।
‘रामायणम्’ में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
‘रामायणम्’ एक बड़े स्तर पर तैयार की जा रही दो भागों वाली महागाथा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। अब अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट में एक और खास नाम शामिल हो गया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसे नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाया जा रहा है।
दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म
‘रामायणम्’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसे IMAX में भी रिलीज किया जाएगा। ‘रामायणम्’ की भव्य स्टारकास्ट, बड़े विजुअल स्केल और पौराणिक कहानी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में अरुण गोविल का राजा दशरथ के रूप में सामने आया यह नया लुक फिल्म के प्रति दिलचस्पी को और बढ़ाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, सड़क पर लेटकर किया विरोध
मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस
छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका
एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज


One thought on “‘रामायणम्’ में राजा दशरथ बने अरुण गोविल, नया पोस्टर जारी”
Comments are closed.