
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
ए अहमद सौदागर
Lucknow: BBD थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने BBD कॉलेज के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी नितीन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी शुद्धांशु बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल नितीन को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। शुद्धांशु की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस आसपास लगे ACP कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत कई अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढें
भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा, 13 साल बाद हुई घर वापसी
परीक्षा देने आया था नितीन
गाजियाबाद निवासी नितीन BBD कॉलेज में बीसीए का छात्र है। परीक्षा में बैक आने के कारण वह परीक्षा देने लखनऊ आया था। उसका दोस्त शुद्धांशु भी BBD कॉलेज से BCA की पढ़ाई पूरी कर चुका है। दोनों अयोध्या मार्ग स्थित पार्श्वनाथ सिटी में किराये के मकान में रहते हैं।
ये भी पढें
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों ने की लंबी उम्र की कामना
जूस की दुकान के पास हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, तिवारीगंज में इमलीबांध बाबा जाने वाले रास्ते पर जूस की दुकान के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली नितीन की हथेली में लगी, जबकि शुद्धांशु गोली की चपेट में आने से बच गया। फायरिंग के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।
पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच
ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बताया कि शुद्धांशु की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे ACP कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
BBD: BBD कॉलेज के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा छात्र बाल-बाल बचा
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों ने की लंबी उम्र की कामना
आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

