कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी

Lucknow

लखनऊ के मोहनलालगंज और गुडंबा के बाद अब कौशांबी कांड से खुली व्यवस्था की पोल

पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से गईं कई जानें

ए अहमद सौदागर

Lucknow: बीस सितंबर 2014- राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक लोगों के उड़े चीथड़े। 31 अगस्त 2025- गुडंबा के बेहटा कस्बे में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बनाते समय विस्फोट, दंपति के चीथड़े उड़े। 28 सितंबर 2012- पारा क्षेत्र के बादल खेड़ा स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो चचेरी बहनों के चीथड़े उड़ गए।

यह तो महज बानगी भर है और भी यूपी के कई जिलों में अवैध रूप चल रही पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके हो चुकें हैं और कईयों लोगों की जानें भी जा चुकीं हैं। घटनाओं के बाद पुलिस-प्रशासन की नींदे कुछ दिनों के लिए टूटी और दनादन छापेमारी शुरू हुई, लेकिन चंद दिनों बाद ही पूरी कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार में काफी दिनों से अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस-प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा था।

ये भी पढें

DRM ने किया बेतवा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण

नतीजतन सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में ऐसा विस्फोट हुआ कि आसपास के मकानों की दीवारें हिल गई और इसकी चपेट में आकर मासूम बच्चों सहित एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। गौर करें तो राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान पहले भी कई बड़े हादसे हुए हैं।

लखनऊ और कौशांबी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री मानो कुटीर उद्योग की तरह चल रही है लेकिन पुलिस-प्रशासन चंद रुपयों के खातिर सबकुछ भूलकर अपनी जेब भरने में लगा रहा। बताया जा रहा है कि कौशांबी जिले में जिस जगह बड़ा हादसा हुआ वह फैक्ट्री काफी दिनों से अवैध रूप से संचालित थी लेकिन पुलिस-प्रशासन बेखबर रहा। इस दर्दनाक हादसा फिलहाल पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सवाल यह है कि प्रशासन की नींद टूटती है लेकिन बड़े हादसे के बाद।

ये भी पढें

परिवहन विभाग में बड़ी कार्यवाही

कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर हुआ भयावह हादसे ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। पुलिस फैक्ट्री मालिक नौसाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन बड़ा सवाल यह है क्या पुलिस-प्रशासन सो रहा था। लचर और लापरवाह व्यवस्था के कारण हुई इन मौतों में शामिल दस मासूम बच्चे थे। चार मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हालांकि लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन दरोगा और दो सिपाहियों पर कार्रवाई हुई, लेकिन हादसे के बाद।

घटना के बाद एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण, आईजी रेंज अजय मिश्रा, मंडलायुक्त एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द होने के बाद भी पटाखा फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पलाऊ दौरे पर विदेश राज्य मंत्री, साझा किया समृद्ध इंडो-पैसिफिक विजन

परिवहन विभाग में बड़ी कार्यवाही

अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस पार्टी के सचिव अभिषेक दत्त का दो सितंबर को फरेन्दा में आगमन

 

 

 

Spread the love

One thought on “कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More