छावनीवासियों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: राजनाथ सिंह

Lucknow

लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

₹100.92 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन

Lucknow: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश सरकार तथा छावनी प्रशासन के बीच समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल लखनऊ छावनी में नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा छावनीवासियों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बात रविवार को दिल्कुशा गार्डन में
लखनऊ छावनी को आधुनिक, नागरिक-केंद्रित एवं सतत विकास वाली ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में में करीब 101 करोड़ की लागत वाली 12 परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए कही।

ये भी पढें

कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी

शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 12 परियोजनाओं में जलापूर्ति, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, नागरिक सुविधाएँ, पार्किंग तथा शहरी आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य लखनऊ छावनी को अधिक स्वच्छ, हरित, सुव्यवस्थित, आधुनिक तथा बेहतर नागरिक सेवाओं से युक्त बनाना है।

ये भी पढें

DRM ने किया बेतवा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण

प्रमुख परियोजनाओं में सुल्तानपुर रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र शामिल है, जिसकी लागत ₹9.90 करोड़ है। यह संयंत्र वैज्ञानिक तरीके से कचरे के पृथक्करण एवं शून्य-अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देगा तथा प्रदूषण कम करने, संसाधनों के संरक्षण, राजस्व सृजन एवं रोजगार के अवसर पैदा करने में सहायक होगा। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौकेवपर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, असीम अरुण, डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, शोभा गुप्ता महानिदेशक, रक्षा संपदा पुष्पेन्द्र सिंह निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान, प्रमोद सतवीर सिंह राजू आदि उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी

पलाऊ दौरे पर विदेश राज्य मंत्री, साझा किया समृद्ध इंडो-पैसिफिक विजन

परिवहन विभाग में बड़ी कार्यवाही

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More