बेकाबू अपराध: महिगवां में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

Lucknow

घर से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान के पास हुई घटना का मामला

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर

Lucknow: महिगवां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब पौने दो बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढें

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,

महिगवां थाना क्षेत्र स्थित गनेशपुर गांव निवासी शिव बालक यादव के 25 वर्षीय बेटे सतीश यादव की रविवार देर रात ग्राम पंचायत परसहिया के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास कुछ लोगों ने चाकू मारकर मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ सतीश भागकर घर की दहलीज से कुछ दूरी पर शोर मचाते हुए आया, लेकिन वह गश खाकर वहीं गिर पड़ा। इंस्पेक्टर महिगवां के मुताबिक उसकी चीख-पुकार सुनकर एक सुरेन्द्र नाम का शख्स दौड़ कर गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढें

मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कातिलों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आंशका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार

IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दिया इस्तीफा? आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि छोड़नी पड़ी प्रतिष्ठित सेवा

 

 

 

Spread the love

One thought on “बेकाबू अपराध: महिगवां में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला”

Comments are closed.

International Uttar Pradesh

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन  होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य  चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More