मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Lucknow

 योगी: श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

CM ने कहा- विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें

हर जरूरतमंद तक सम्मान और सुरक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारते हुए विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन लोक कल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा देता है।

इसी भावना के अनुरूप सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा देने के साथ गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने, प्रतिभासंपन्न व निपुण युवाओं को काम, अन्नदाताओं को सहारा और बेटियों को बेटों के समान आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए कार्य कर रही है।

ये भी पढें

नेपाल में बाढ़ का कहर जारी, 900 पार हुआ मौत का आंकड़ा; हजारों की तलाश जारी

समरसता, समानता और आत्मीयता आज के समाज की आवश्यकता

CM योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण कुलीनता के नहीं, समरसता के प्रतीक हैं। वह समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े रहे। द्वारकाधीश होते हुए भी सुदामा के आत्मीय मित्र बने रहे। सुदामा से उनकी मित्रता यह संदेश देती है कि सच्चे संबंध पद, प्रतिष्ठा और संपन्नता से नहीं, बल्कि आत्मीयता से बनते हैं। समरसता, समानता और आत्मीयता आज के समाज की भी आवश्यकता है।

बाल लीलाओं में छिपे हैं जीवन के गहरे संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि असत्य और अन्याय के अंधकार के बीच भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सत्य और धर्म का प्रकाश प्रस्फुटित हुआ। उनकी बाल लीलाएं केवल आनंदित करने वाली कथाएं नहीं हैं, बल्कि उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश निहित हैं। माखन चोरी की लीला सहजता और निश्छलता का संदेश देती है तो गोप-गोपियों के साथ उनकी आत्मीयता प्रेम और सामाजिक समरसता की सीख देती है। कालिय नाग के दमन की लीला अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है।

ये भी पढें

फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार

सामूहिक सहकारिता में निहित है समाज की शक्ति

CM योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन बताता है कि समाज की वास्तविक शक्ति सामूहिक सहकारिता में निहित है। गोवर्धन पर्वत धारण कर उन्होंने प्रकृति, पशुधन और कृषि आधारित जीवन के संरक्षण का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया कि सामूहिक एकजुटता बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने की शक्ति देती है।

कर्म और कर्तव्य का संदेश हर युग के लिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता को कर्म, ज्ञान और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। उनका यह संदेश किसी एक काल या युग तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समय समाज और व्यक्ति को सही दिशा दिखाने वाला है। CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके संदेशों की पावन भूमि है। मथुरा, गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और नंदगांव आज भी सनातन सांस्कृतिक चेतना के जीवंत केंद्र हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दिया इस्तीफा? आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि छोड़नी पड़ी प्रतिष्ठित सेवा

फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार

प्याज ने फिर रुलाया! 62 रुपये किलो पहुंचा भाव, दूध-चीनी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई की मार

 

Spread the love

One thought on “मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं”

Comments are closed.

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh
Crime News Uttar Pradesh

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौटे युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डंडे से किए गए हमले में लगी […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More