
राखी के धागे में सुरक्षा-सम्मान का संकल्प, बोले विधायक- हर कदम साथ
रक्षाबंधन पर विधायक आवास पहुंचीं बहनें, राखी बांधी; मिला उपहार व सम्मान
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सुबह से ही नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर बहनों की आवाजाही शुरू हो गई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नौतनवां नगर के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां विधायक आवास पहुंचीं। बहनों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बारी-बारी से राखी बांधी, उनकी आरती उतारी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नौतनवां में आत्मीयता और उल्लास के बीच मनाया गया। इस अवसर पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर सुबह से ही बहनों की आवाजाही शुरू हो गई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही नौतनवां नगर के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां विधायक आवास पहुंचीं और विधायक की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की डोर को मजबूत किया।
ये भी पढें
मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला
बहनों के स्नेह से अभिभूत विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उन्हें सम्मान और आत्मीयता का अहसास कराया। विधायक ने राखी बांधने पहुंचीं बहनों को नकद धनराशि एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके साथ ही दूर-दराज से आई बहनों और बच्चियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई गई।
विधायक आवास पर दिन भर भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता का माहौल बना रहा। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं और बच्चियों से विधायक ने बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी बातों को भी सुना। रक्षाबंधन के अवसर पर उमड़ा यह स्नेह और अपनापन लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

इस मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधा जाने वाला राखी का धागा नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। बहनों का स्नेह कहा कि क्षेत्र की बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
विधायक आवास पर पहुंचे लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक द्वारा बहनों के सम्मान और उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था ने पर्व की आत्मीयता को और बढ़ा दिया। पूरे दिन आवास पर आने-जाने वाली बहनों की भीड़ और राखी बांधने के दौरान बने भावनात्मक दृश्य भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती का संदेश देते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर के अलग-अलग वार्डों से आए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला
झारखंड में मांस बेचने के लिए अब NOC अनिवार्य
‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत


2 thoughts on “नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर दिखा धागों में छिपा प्यार, उपहारों से खिला त्योहार”
Comments are closed.