
नवानी में भगवान राम ने की थी हरि-ओम की प्राण स्थापना
हेमंत कश्यप/जगदलपुर
Hemant Kashyap/Jagdalpur : भगवान राम अपने वनवास काल के दौरान दंडकारण में महानदी के किनारे भ्रमण करते हुए एक ऐसे गांव में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने आराध्य भोलेनाथ के साथ विष्णु प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा की थी, ताकि आगे का मार्ग निष्कंटक हो। यह प्रतिमाएं आज भी कांकेर से करीब 13 किमी दूर रामपुर जुनवानी में मौजूद है। ग्रामीण इसे राम-सीता-लक्ष्मण मंदिर कहते हैं। पौराणिक मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम अपने 14 वर्ष के वनवास काल में नगरी सिंहावा होते हुए यहां पहुंचे थे।
पांच दशक पूर्व किए गए अनुसंधान के फलस्वरुप निर्मित वनवास काल के मानचित्र के 53 में क्रम में इस आशय का उल्लेख किया गया है कि उत्तर बस्तर में महानदी किनारे ग्राम रामपुर जुनवानी भगवान राम के यात्रा गमन के मार्ग पर था। भगवान राम इस गांव में ठहरे और अपने इष्ट देवों की प्राण प्रतिष्ठा किए थे, इसलिए इस गांव का नाम रामपुर रखा गया है।
कुंड से निकली गईं हैं प्रतिमाएं
संस्कृत शोध संस्थान नई दिल्ली के साथ ही जनश्रुति भी है कि रामपुर जुनवानी के बाद भगवान राम गढ़धनोरा प्रवास किए थे। यह भी बताया गया कि केमरो वंश के एक व्यक्ति के सपने में भगवान आए और बताया कि गांव के गहरे जलकुंड में मूर्तियां हैं। वह व्यक्ति कुंड में कूद गया और दो मूर्तियों के साथ गांव पहुंच गया। मूर्तियां को सम्मान पूर्वक गांव में स्थापित किया गया है।
चोरी का प्रयास विफल
बताया गया कि इन मूर्तियों की तारीफ सुनकर कांकेर के कुछ धनाट्य 12 बैलगाड़ियों में बैठकर मूर्तियों को चुराने आए थे। रात में मूर्तियों को बैलगाड़ी में रख बड़ी सुरक्षा के साथ जब महानदी पर कर रहे थे, तब सभी बैलगाड़ियां टूट गई। यह देख मूर्ति चुराने आए लोग भाग खड़े हुए। यह राम मंदिर आस्था का केंद्र है, प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर बड़ा मेला आयोजित किया जाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
बस्तर का एक मात्र दुर्लभ धारालिंग दंतेवाड़ा में
भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव
भरतनाट्यम नृत्यांगना स्नेहा के नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
गुडंबा: ई-रिक्शा में सवारी बनकर चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया
भाजपा और मुख्यमंत्री PDA से घबराए: अखिलेश यादव
रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा की सौगात


One thought on “जुनवानी में भगवान राम ने की थी हरि-ओम की प्राण स्थापना”
Comments are closed.