
मुख्यमंत्री PDA को पाकिस्तान बताते है, तो भाजपा का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान
Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिद्धांत कभी नहीं बदलता है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य समाजवादी विचारधारा और PDA के आन्दोलन से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। हमारी लड़ाई जारी है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री PDA से घबराए हुए हैं। इसीलिए वे PDA की परिभाषा बदलते हैं। मुख्यमंत्री PDA को पाकिस्तान बताते है, ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी पीड़ित है PDA उनके साथ है। PDA का मतलब प्रेम, दया, अपनापन है। हम समाजवादी लोग मिलकर जितना प्रेम, दया, अपनापन से लोगों को जोड़ेंगे उतना ही समाजवादी पार्टी मजबूत होगी और भविश्य में ऐतिहासिक सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आजकल बच्चों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बच्चों को गोदी में ले रहे है। चुनाव बाद उनके पास यह सब करने का बहुत समय हो जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। पिछली बार समाजवादी सरकार में अभिनव स्कूल बनाने का काम शुरू किया था, स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से अच्छा बनाया जा रहा था। भाजपा सरकार जानबूझ कर प्राइमरी स्कूल खराब कर रही है क्योंकि सबसे ज्यादा पीड़ित, दुःखी, अपमानित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी के बच्चे वहीं पढ़ रहे हैं। समाजवादी सरकार में स्कूलों का आधारभूत ढ़ांचा ठीक किया जा रहा था, साथ-साथ बच्चों को गर्म खाना, दूध और फल देने की व्यवस्था की गयी थी। लखनऊ में एक किचेन से पौने दो लाख बच्चों को गर्म खाना मिलता था। भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और गर्म खाना की व्यवस्था की जाएगी। आज भी बच्चों के बर्तन वही चल रहे है। जो समाजवादी सरकार ने दिए थे, वही लैपटॉप भी चल रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती है। समाजवादी पार्टी जब साथ लेकर चलती है, तो निभाती है। समाजवादियों ने हमेशा साथ निभाया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
मोहनलालगंज: ATM मशीन तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
डायबिटीज और मोटापे ने बढ़ाई टेंशन, भारत में बढ़े हाई ब्लड शुगर के मामले
61 की उम्र में आमिर खान बनेंगे 25 साल के युवक, ‘ललकारा’ के लिए शुरू की तैयारी
चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल
मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत
संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला


One thought on “भाजपा और मुख्यमंत्री PDA से घबराए: अखिलेश यादव”
Comments are closed.