वंदे मातरम् विवाद पर BJP का कांग्रेस पर हमला

राष्ट्रगीत के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

New Delhi: वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। शनिवार, 22 अगस्त 2026 को बीजेपी ने कांग्रेस के फैसले की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान एवं विरासत की रक्षा का संकल्प लिया।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति ने 1937 के अपने पुराने प्रस्ताव को दोबारा स्वीकार करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के केवल पहले दो पदों के गायन तक इसे सीमित करने का फैसला किया है। बीजेपी ने इस निर्णय को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक और राष्ट्रीय विरासत से जोड़ते हुए इसकी आलोचना की।

BJP ने ‘वंदे मातरम्’ को बताया राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक

बीजेपी का कहना है कि छह छंदों वाला पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी ने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा और आजादी के आंदोलन से जुड़ी भावनाओं का प्रतीक है।

नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रगीत की गरिमा, सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ को सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण या वोट-बैंक की राजनीति का हिस्सा बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।

ये भी पढें

BCI चेयरमैन मनन मिश्रा की कुर्सी जाने का खतरा

कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल की कार्यसमिति का प्रस्ताव संवैधानिक संस्थाओं और संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं हो सकता। पार्टी ने 1937 के कांग्रेस प्रस्ताव की तुलना बाद के संवैधानिक और कानूनी निर्णयों से करते हुए कहा कि समय के साथ राष्ट्रगीत की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।

बीजेपी ने यह भी कहा कि पार्टी जनता के बीच उस ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भ को सामने रखेगी, जिसमें ‘वंदे मातरम्’ के गायन को सीमित करने का फैसला लिया गया था। पार्टी के मुताबिक, उस दौर में मुस्लिम लीग की आपत्तियों और सांप्रदायिक राजनीति से जुड़े कई घटनाक्रम महत्वपूर्ण थे।

गांधी के बयान का भी करेगी प्रचार

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी से जुड़े उस ऐतिहासिक संदर्भ को भी लोगों तक पहुंचाएगी, जिसमें उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को स्वतंत्रता आंदोलन की राष्ट्रीय भावना से जोड़ा था। बीजेपी अब इस मुद्दे पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी कार्यकर्ता ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास, इसके अर्थ, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

युवाओं के बीच चलेगा जागरूकता अभियान

बीजेपी ने खासतौर पर युवा पीढ़ी के बीच अभियान चलाने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि आने वाली पीढ़ियों को यह समझना जरूरी है कि ‘वंदे मातरम्’ के साथ भारत की आजादी, संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र-जागरण की गहरी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ेगी, BJP से है मुख्य मुकाबला

पंजाब में CTD का बड़ा एक्शन, ISIS-अलकायदा से जुड़े 18 संदिग्ध गिरफ्तार

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

महंगाई की मार रसोई बेहाल, चीनी-प्याज-दाल और तेल के बढ़े दाम ने बढ़ाई चिंता

 

Spread the love

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

मायावती के वार पर अखिलेश का पलटवार, बोले- सपा गठबंधन नहीं तोड़ती

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के वार पर अखिलेश का पलटवार, बोले- सपा गठबंधन नहीं तोड़ती अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती के हालिया हमले पर पलटवार करते हुए गठबंधन की राजनीति को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी अपने सहयोगियों का साथ नहीं छोड़ती और […]

Spread the love
Read More
Theft of offerings at Ram Mandir
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ेगी, BJP से है मुख्य मुकाबला

Akhilesh Yadav’s statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को गठबंधन की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों का साथ नहीं छोड़ेगी और गठबंधन को तोड़ने में विश्वास नहीं करती। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की […]

Spread the love
Read More
Manan Mishra
National

BCI चेयरमैन मनन मिश्रा की कुर्सी जाने का खतरा

Manan Mishra : बार काउंसिल ऑफ इंडिया  के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। BCI के को-चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.आर. सदाशिव रेड्डी ने 22 अगस्त को उन्हें पत्र लिखकर चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की है। छह पन्नों के इस पत्र में BCI के कामकाज, फंड के […]

Spread the love
Read More