औरैया दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद

Auraiya

Auraiya: चर्चित दोहरे हत्याकांड में औरैया की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला सामने आया है। दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

मामला 15 मार्च 2020 का है। औरैया के पंचमुखी मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद के दौरान मंजुल चौबे (एडवोकेट) और उनकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में आशीष कुमार की तहरीर पर कोतवाली औरैया में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढें

“खाड़ी की गुलामी से बेहतर अग्निवीर”, नेपाल में गोरखा सैनिकों का हल्लाबोल, दबाव में बालेन शाह

पुलिस के मुताबिक, मामले में कमलेश पाठक, रामू पाठक, संतोष पाठक, कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी, राजेश शुक्ला भगवताचार्य, अवनीश प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

गवाहों की पेशी से लेकर साक्ष्यों तक प्रभावी पैरवी

पुलिस का कहना है कि मुकदमे की लगातार मॉनिटरिंग की गई। थाना कोतवाली औरैया की टीम, पैरोकार हेड कांस्टेबल विनय कुमार, मॉनिटरिंग टीम और अभियोजन अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी की ओर से अदालत में गवाहों और अन्य साक्ष्यों को प्रस्तुत कर प्रभावी पैरवी की गई। इसके परिणामस्वरूप 19 अगस्त 2026 को न्यायालय ने मामले में 10 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

ये भी पढें

चीनी पर चढ़ा कड़वाहट का रस

कौन हैं कमलेश पाठक और क्यों दर्ज हैं 41 मुकदमे

पुलिस के अनुसार पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक के खिलाफ पूर्व में 41 अभियोग दर्ज हैं। 19 अगस्त 2026 को उन्हें तीन अलग-अलग मामलों में भी अर्थदंड से दंडित किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोहरे हत्याकांड से जुड़े मुकदमे में 83 हजार रुपये, दूसरे मुकदमे में 13 हजार रुपये और आयुध अधिनियम से जुड़े तीसरे मुकदमे में 10 हजार रुपये के अर्थदंड का उल्लेख किया गया है।
पुलिस ने इसे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी अभियोजन पैरवी की बड़ी सफलता बताया है।

इन 10 दोषियों को हुई उम्रकैद

  1. कमलेश पाठक, पूर्व सपा MLC
  2. रामू पाठक
  3. संतोष पाठक
  4. कुलदीप अवस्थी उर्फ पप्पू
  5. विकल्प अवस्थी उर्फ चैनू अवस्थी
  6.  राजेश शुक्ला भगवताचार्य
  7. अवनीश प्रताप सिंह
  8. आशीष दुबे
  9. शिवम अवस्थी
  10.  रविन्द्र उर्फ लला चौबे

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीनी पर चढ़ा कड़वाहट का रस

निचलौल हादसे के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी को पुलिस ले गई थाने, वीडियो वायरल

होर्मुज में अमेरिका की नई रणनीति, रात में सुरक्षित निकाले जा रहे तेल टैंकर

 जांच रिपोर्ट की निलंबित जेलर ने खोली पोल

 

 

 

 

 

Spread the love

Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More