कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर पलटवार

Kangana Ranaut's statement

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया तीखा जवाब

Kangana Ranaut’s statement: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर कंगना ने तीखा पलटवार किया है। दोनों के बीच यह जुबानी जंग कंगना के Gen-Z को लेकर दिए गए बयान से शुरू हुई थी।

Gen-Z वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद

कंगना रनौत ने हाल ही में Gen-Z को लेकर टिप्पणी करते हुए इसे ‘गटर जेनरेशन’ बताया था। उनके इस बयान पर बाबा रामदेव ने नाराजगी जताई और कंगना के पुराने बयानों तथा निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी कर दी। रामदेव ने कहा था कि कंगना का बचपन और जवानी कैसी रही है, उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं—वह ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कंगना की टिप्पणी को युवाओं के प्रति अनुचित बताते हुए उनकी आलोचना भी की।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर दिया जवाब

बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा जवाब साझा किया। उन्होंने रामदेव को निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी। कंगना ने लिखा कि उनकी जवानी या बेडरूम को लेकर कोई अंदाजा लगाना या उसके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर राय बनाई जा सकती है।

ये भी पढें

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

पतंजलि विवाद का भी किया जिक्र

कंगना ने अपने जवाब में पतंजलि से जुड़े विवादों और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कभी झूठे या भ्रामक मेडिकल दावों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं मिली। इसी संदर्भ में कंगना ने रामदेव से कहा कि उन्हें चरित्र को लेकर उपदेश देने की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री ने अपने चरित्र को लेकर बेहद तीखा बयान देते हुए कहा कि वह इस मामले में खुद को उनसे बेहतर मानती हैं।

बाबा रामदेव ने कंगना के बयान को बताया था गलत

दरअसल, कंगना के Gen-Z वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा था कि देश के युवाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने इसे बिगड़े हुए विचारों का संकेत बताया था। रामदेव ने यह भी कहा था कि कंगना की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उनके बयान पर ध्यान देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब कंगना के पलटवार के बाद दोनों के बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। एक तरफ कंगना अपने बयान पर कायम नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बाबा रामदेव की टिप्पणी को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत ने मिस्र में ‘ग्लोबल साउथ’, फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ पर दिया जोर

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

भारत-जापान की बढ़ेगी सैन्य साझेदारी, राजनाथ-कोइजुमी की बैठक में हिंद-प्रशांत पर होगी चर्चा

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मणिपुर से बरामद रॉकेट लॉन्चर नष्ट करने का ऑपरेशन

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान पंजाब चुनाव को लेकर की गई कार्रवाई

 

Spread the love

Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अब छोटे शहरों की ओर बढ़े पहिए, एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी CM योगी के प्रयासों से त्योहारों में छोटे शहरों की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठवासियों को मिलने लगेगी सुविधा प्रदेश के 50 हजार से अधिक चालक जुड़े, टू और थ्री […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद

Gorakhpur: समाजवादी पार्टी की गुटबाजी शनिवार को गोरखपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलकर सामने आ गई। गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान नेताओं के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह के […]

Spread the love
Read More