मिड-डे मील खाने के बाद 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, सर्फ मिलाने का आरोप

Nalanda Mid-Day Meal :  बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय परासी में मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि स्कूल में करीब 130 बच्चे पढ़ते हैं, जिनमें से लगभग 75 बच्चों ने उस दिन मिड-डे मील खाया था। इनमें से करीब 40 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। कुछ अन्य बच्चों के भी अस्पताल पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

नमक की जगह सर्फ डालने का आरोप

घटना के बाद यह आरोप सामने आया कि सब्जी में नमक की जगह गलती से सर्फ डाल दिया गया। स्कूल के शिक्षक आशुतोष कुमार के अनुसार, सब्जी में नमक कम होने की शिकायत मिलने के बाद रसोइया ने कथित तौर पर गलती से नमक की जगह सर्फ डाल दिया। बताया गया कि नमक और सर्फ एक ही स्थान पर रखे हुए थे, जिसके कारण यह गलती हुई और वही सब्जी बच्चों को परोस दी गई। हालांकि, इस दावे को लेकर अब प्रशासन की ओर से अलग जानकारी सामने आई है।

DEO ने सर्फ मिलाने के आरोप को बताया अफवाह

नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) हेमचंद्र ने भोजन में सर्फ मिलाए जाने के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अभी तक जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि खाने में सर्फ मिलाया गया था। DEO ने स्पष्ट किया कि बच्चों के बीमार होने की वास्तविक वजह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी, बच्चों की हालत सामान्य

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। वहीं एसडीओ किसलय श्रीवास्तव भी बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल और गांव में पुलिस की टीम भी कैंप कर रही है।

दोषी मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

DEO हेमचंद्र ने कहा कि मामले की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी

अविस्मरणीय संत गोस्वामी तुलसीदास जी: भक्ति, ज्ञान और साहित्य के अद्वितीय साधक

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अफसरों का तबादला; सीवान SP हटे, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, ‘एंडगेम’ और ‘अवतार’ को छोड़ा पीछे

 

 

 

Spread the love

Bihar

सारण में बाढ़ का कहर, 19 टीमें राहत-बचाव में जुटीं

Saran: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंदों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF और SDRF की कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में […]

Spread the love
Read More
E20 Fuel News
Bihar

एथनॉल से वाहन नुकसान का दावा तथ्यों पर आधारित नहींः गडकरी

E20 Fuel News: पेट्रोल में एथनॉल की ब्लेंडिंग को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार पहुंचे। पटना में आयोजित ‘बिहार इन्वेस्टर समिट 2026’ के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने E20 ईंधन को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का पक्ष रखा। गडकरी ने कहा कि एथनॉल मिश्रित पेट्रोल […]

Spread the love
Read More
Bihar
Bihar

अरे वाह! बिहार की बेटी फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ा रही फ्री ट्यूशन

Bihar: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार की एक लड़की का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में यह लड़की गांव के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती नजर आ रही है। खास बात यह है कि वह कठिन से कठिन अंग्रेजी शब्दों का भी आत्मविश्वास के साथ उच्चारण करती है और बच्चों को उनका […]

Spread the love
Read More