फरेंदा में कांग्रेस नेताओं ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, न्यायालय सुविधाओं पर हुई चर्चा

Pharenda, Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Pharenda, Maharajganj: कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉक्टर नरेश कुमार और विधायक फरेंदा माननीय वीरेंद्र चौधरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट फरेंदा के सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ आज बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय आजादी के समय से ही समाज का सजक प्रहरी रहा है। वह अपने कानूनी विद्वत्ता से लोगों को राहत पहुंचाते हैं।

विधायक माननीय वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने अधिवक्ताओं के मांग पर लगभग 25 लाख से ऊपर के धन विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए छाजन की व्यवस्था कराया एवं शुद्ध पेयजल के लिए एक आरो मशीन लगवाया।

ये भी पढें

रविंद्र जडेजा ने बताया गॉल टेस्ट में कौन सी गेंदें कर रहीं परेशान, पिच के घुमाव से मिल रही सफलता

उन्होंने एक लाइब्रेरी बनवाने के लिए बार एसोसिएशन के मांग पर धन आवंटित करने एवं नवजीवन स्कूल के पास पूर्व से अधिग्रहित 10 एकड़ भूमि पर न्यायालय के लिए धन मुक्त करने के लिए शासन में प्रयास का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, एडवोकेट ज्वाला मणि त्रिपाठी, श्याम नारायण चौधरी, उदय शंकर चौरसिया, सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। इनके अलावा आनंद नगर नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष जय प्रकाश लाल, झिनकू चौधरी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, चंदन तिवारी, डॉ राम नारायण चौरसिया, सुशील कुमार श्रीवास्तव,अनिल पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान

मिड-डे मील खाने के बाद 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, सर्फ मिलाने का आरोप

अविस्मरणीय संत गोस्वामी तुलसीदास जी: भक्ति, ज्ञान और साहित्य के अद्वितीय साधक

 

 

Spread the love

2 thoughts on “फरेंदा में कांग्रेस नेताओं ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, न्यायालय सुविधाओं पर हुई चर्चा”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More