धरती, जल और आसमान पर लहराया तिरंगा, भोपाल में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा

Bhopal Boat Tiranga Yatra

Bhopal Boat Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को देशभक्ति से सराबोर अनोखा दृश्य देखने को मिला। शहर के प्रसिद्ध बोट क्लब पर आयोजित नौका तिरंगा यात्रा में धरती से लेकर पानी और आसमान तक तिरंगे की छटा दिखाई दी। देशभक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और खुद भी नाव पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए।

बोट क्लब पर दिखी तिरंगे की छटा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए बोट क्लब को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। चारों तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आया। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे गीतों ने आयोजन में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कयाकिंग और कैनोइंग खिलाड़ियों ने पानी पर अपनी प्रतिभा और साहस का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कैनो सलालम शो के जरिए तिरंगे को सलामी दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढें

विराट-रोहित के लिए हरभजन का बड़ा बयान, बोले- प्रदर्शन हो तो उम्र मायने नहीं रखती

पानी के बीच बना विशाल फ्लोटिंग तिरंगा

इस आयोजन का सबसे आकर्षक केंद्र तालाब के बीच बनाया गया विशाल फ्लोटिंग तिरंगा रहा। पानी के बीच लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन के दौरान जल, धरती और आसमान—तीनों जगह तिरंगे की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।

CM मोहन यादव ने नौका पर सवार होकर दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा की शुरुआत करने के बाद खुद नौका पर सवार होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपनी क्षमता और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश की उपलब्धियों और स्वतंत्रता के बाद हासिल की गई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि हर नागरिक को राष्ट्र की उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए।

उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत की बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। युवाओं के कौशल, मेहनत और ऊर्जा के जरिए देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

ये भी पढें

टाटा समूह में तीसरा बड़ा नेतृत्व संकट, चंद्रशेखरन की विदाई ने बढ़ाई हलचल

खिलाड़ियों के प्रदर्शन की CM ने की तारीफ

नौका तिरंगा यात्रा के दौरान कयाकिंग और कैनोइंग खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साहस और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि लहरों के बीच कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन करना खिलाड़ियों की मजबूत इच्छाशक्ति और प्रशिक्षण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ उन्हें खेल और फिटनेस के प्रति भी प्रेरित करते हैं।

UCC को लेकर भी CM ने किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य कानून के स्तर पर समानता की भावना को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने भोपाल में आयोजित नौका तिरंगा यात्रा को यादगार आयोजन बताते हुए आयोजकों, खिलाड़ियों और इसमें शामिल लोगों को बधाई दी।

चारों तरफ नजर आया तिरंगा

बोट क्लब पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल पूरे समय बना रहा। पानी पर नावों के बीच लहराता तिरंगा, खिलाड़ियों के करतब और देशभक्ति गीतों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विराट-रोहित के लिए हरभजन का बड़ा बयान, बोले- प्रदर्शन हो तो उम्र मायने नहीं रखती

टाटा समूह में तीसरा बड़ा नेतृत्व संकट, चंद्रशेखरन की विदाई ने बढ़ाई हलचल

राफेल के डर से PAK ने F-16 को रखा जमीन पर? पूर्व पाकिस्तानी अफसर के दावे से मची हलचल

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “धरती, जल और आसमान पर लहराया तिरंगा, भोपाल में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा”

Comments are closed.

Crime News Madhya Pradesh

कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें चारों की मौत हो गई। मामले में मृतका के […]

Spread the love
Read More
Nalkheda accident
Crime News homeslider Madhya Pradesh

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

Nalkheda accident: मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो […]

Spread the love
Read More
Bhopal
homeslider Madhya Pradesh Weather

MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी […]

Spread the love
Read More