गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

Snake menace in the hostel

गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप का कहर

Snake menace in the hostel : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से छह बालिकाओं प्रभावित हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राओं का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्राएं हॉस्टल में सो रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभावित छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

ये भी पढें

UP में CNG फिर हुई महंगी, लखनऊ-आगरा समेत इन जिलों में बढ़े दाम, जानें नए रेट

हालांकि, इलाज के दौरान तीन छात्राओं की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक छात्राओं के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के पहुंचने की परिस्थितियों और सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग उठ रही है।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही हॉस्टल में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, भवन की सुरक्षा और जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के इंतजामों की समीक्षा करना जरूरी माना जा रहा है। यह घटना एक बार फिर छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन के लिए जरूरी है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना की वजह का पता लगाया जाए और भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लोकसभा में आज चार बिल पेश करेगी मोदी सरकार, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

सरफराज खान को प्लेइंग XI में कैसे मिलेगी जगह? किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

मक्का की डील से बदलेगा पश्चिम एशिया या फिर यह सिर्फ कागजी गठबंधन साबित होगा?

 

Spread the love

2 thoughts on “गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More