Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। कंपनी ने इन नए विकल्पों को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के बजाय लंबी वैधता वाला मनोरंजन पैकेज चाहते हैं।

550 और 2000 रुपये के नए OTT-Pass

जियो ने 550 रुपये का नया पास 84 दिनों की वैधता के साथ पेश किया है। वहीं 2,000 रुपये वाला पास 365 दिनों तक चलेगा। इसके अलावा कंपनी का 200 रुपये वाला OTT-Pass पहले से उपलब्ध है, जिसकी वैधता 28 दिन है।

ये भी पढें

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

तीनों विकल्पों में ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV के जरिए 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है। साथ ही प्लान के साथ हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का लाभ भी दिया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि नए लंबे समय वाले OTT-Pass उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, जिनके पास एक साल की सक्रिय बेस प्लान वैधता है। वॉयस-ओनली प्लान वाले ग्राहक इस ऑफर के दायरे में नहीं हैं।

लंबी वैधता वाले पास में होगी बचत

जियो के नए पास की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैधता और बचत है। 200 रुपये वाले 28 दिन के पास को तीन बार लेने पर 84 दिनों के लिए 600 रुपये खर्च होते हैं। वहीं 550 रुपये वाला 84 दिन का पास लेने पर 50 रुपये की बचत होगी। इसी तरह 365 दिनों के लिए पुराने विकल्पों के हिसाब से करीब 2,400 रुपये खर्च हो सकते थे, जबकि नए वार्षिक पास की कीमत 2,000 रुपये रखी गई है। यानी ग्राहक सालभर में 400 रुपये तक बचा सकते हैं।

ये भी पढें

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सेंटर को बम की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप; जांच में जुटी एजेंसियां

डेटा भी मिलेगा ज्यादा

OTT सुविधा के साथ मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा की मात्रा भी पास की अवधि के अनुसार अलग-अलग है। 200 रुपये के पास में 30GB, 550 रुपये वाले पास में 90GB और 2,000 रुपये के वार्षिक पास में कुल 365GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है।

इन OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस

OTT पैकेज में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Amazon Prime जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं। 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite सदस्यता दी जाएगी, जबकि 200 रुपये वाले विकल्प में Amazon Prime Video Mobile Edition मिलता है। इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, discovery+, Sun NXT, FanCode, hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanchha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म्स भी पैकेज में शामिल हैं।

JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव चैनल

ग्राहकों को JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने का विकल्प मिलेगा। इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे लोकप्रिय चैनल शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

अमेरिका का बड़ा फैसला! भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी, रूस से तेल खरीदने वाले देश निशाने पर

चंबा में भीषण सड़क हादसा, बस के चालक-परिचालक समेत सात की मौत

IND vs SL XI Day 2 : भारत 50 के पार, राहुल-पडिक्कल ने संभाली पारी; श्रीलंका XI 363/8 पर घोषित

 

 

Spread the love

One thought on “Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे”

Comments are closed.

Mumbai
Business

Share Market Closed: चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 330 अंक गिरा; निफ्टी 23,350 के नीचे बंद

Mumbai: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार ने तेजी के साथ कारोबार किया, लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। IT और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में कमजोरी का असर प्रमुख सूचकांकों […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More
Business

UPI लेने से मना करने पर क्या कहता है कानून?

UPI Payment: अगर आप दुकान, पेट्रोल पंप या बाजार में खरीदारी के बाद UPI से भुगतान करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर नया Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने वाला है। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ P2M यानी […]

Spread the love
Read More