ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

Thakurganj cattle slaughter case

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद

पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था

ए अहमद सौदागर

Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने प्रबंधित पशु क्रूरता से काटकर हत्या की थी।

पुलिस को इनके पास से तीन बोरी, घटना में इस्तेमाल दो चाकू व एक सफेद चापड़ बरामद हुए हैं।

सनद रहे कि दो दिन पहले यानी पांच अगस्त 2026 ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या कर लाश पड़ी मिली थी। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी कर पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराने के बाद गौवंश के शव को चिन्हित स्थान पर ससम्मान के साथ दफन करने के बाद इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान की टीम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मदद से छानबीन की तो पुख्ता सबूत हाथ लगते ही संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

ये भी पढें 

शाकिब अल हसन की वापसी की उम्मीद बढ़ी, सुरक्षा मिलने पर बांग्लादेश लौटने को तैयार

इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ करने के बाद तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा हां हम लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया था। साक्ष्य मिलते ही पुलिस टीम ने रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेडी गांव व हाल पता समनान गार्डन गली नंबर आठ ठाकुरगंज निवासी कासिम पुत्र मोहम्मद सफीक, राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित छोटी मोहम्मदी मस्जिद निवासी अल्लाह रखा उर्फ लल्ले पुत्र स्व अमीनुद्दीन व बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के रफी नगर व हाल पता न्यू हैदरगंज ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद एहसान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें  

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

शाकिब अल हसन की वापसी की उम्मीद बढ़ी, सुरक्षा मिलने पर बांग्लादेश लौटने को तैयार

किशोर कुमार जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने जीता दिल

FCRA संशोधन बिल पर अमेरिका को भारत का जवाब

Spread the love

One thought on “ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार”

Comments are closed.

Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More