
पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग की, फिर सुसाइड
Thailand school shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इससे तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। फिर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना राजधानी बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। स्कूल पहुंचने से पहले ही छात्र ने घर में दादा-दादी की हत्या कर दी थी। बाद में दोनों के शव घर से बरामद हुए। फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9mm पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। फिलहाल पुलिस हमले की वजहों की जांच कर रही है।
वीडियो गेम्स का शौकीन था हत्यारा छात्र
आरोपी छात्र को लेकर नया खुलासा हुआ है। उप-गृह मंत्री पोलापी सुवानचावी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक गेमिंग और हमले के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया है।
ये भी पढें
BKT में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
जांच के मुताबिक, छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि छात्र पढ़ाई में अच्छा था और उसने कभी आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इतनी बड़ी वारदात क्यों की।
गोलियां चलते ही क्लासरूम में छिप गए छात्र
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए।
थाईलैंड में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद थाई सरकार ने हथियारों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी बढ़ाने की बात कही थी। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
BKT में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल
गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
जयसूर्या का तिहरा शतक और सहवाग की अधूरी सेंचुरी, IND vs SL के यादगार रिकॉर्ड
गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी

