पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। मामला यहीं नहीं रुका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे भी रोक दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

भीड़ ने की आगजनी

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सड़क किनारे खड़ी 3-4 बाइकों में भी आग लगाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी जला दिया गया।

NH-30 पर लगा जाम

हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। नौ थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगजनी तथा तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढे

गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर समेत शरीर पर मिले 23 गंभीर घाव

तूफ़ान और हम, जब भी आते हैं, फाड़ के जाते हैं”

गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी”

Comments are closed.

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Quit India Movement
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Saudi-Turkey Deal
homeslider International

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

Pakistan-Saudi-Turkey Deal :  पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए नए रक्षा समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। तीनों देशों ने शुक्रवार को मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को तीनों देशों के खिलाफ […]

Spread the love
Read More