आयरलैंड को बड़ा झटका, अब सीधे नहीं मिलेगी विश्व कप में एंट्री

ODI World Cup

अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच रद्द

ODI World Cup 2027: ICC वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और दुनिया भर की टीमें सीधे टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए जोर-शोर से मुकाबले खेल रही हैं। इसी बीच आयरलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद आयरलैंड की सीधे विश्व कप में क्वालीफाई करने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। अब टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए कठिन क्वालीफायर का रास्ता तय करना होगा।

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की ODI सीरीज आयरलैंड के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी। टीम के पास ICC वनडे रैंकिंग में सुधार कर सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका था। हालांकि पहले ही मुकाबले का बिना टॉस हुए बारिश के कारण रद्द हो जाना आयरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर गया।

5-0 से जीत ही दिला सकती थी सीधी एंट्री

विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिए आयरलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी पांच मैचों की सीरीज 5-0 से जीतनी थी। इसके साथ ही उसे यह उम्मीद भी करनी थी कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़े।

इन दोनों परिस्थितियों के पूरा होने पर ही आयरलैंड की रैंकिंग इतनी बेहतर हो सकती थी कि वह सीधे विश्व कप में प्रवेश कर सके। लेकिन पहला मुकाबला रद्द होने के बाद अब आयरलैंड अधिकतम 4-0 से ही सीरीज जीत सकता है। ऐसे में उसकी रैंकिंग सीधे क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होगी और यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

ये भी पढें

क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का कार्यकाल? VVS लक्ष्मण के नाम की चर्चा तेज

अब क्वालीफायर के जरिए बनानी होगी राह

हालांकि आयरलैंड की विश्व कप खेलने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। अब उसे ICC WORLD CUP  क्वालीफायर टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया की 10 टीमें शामिल होंगी, जहां हर मुकाबला बेहद अहम होगा। इस बार ICC ने क्वालीफायर का फॉर्मेट पहले की तुलना में और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी। इस सुपर सीरीज में शीर्ष पर रहने वाली केवल एक टीम को ही विश्व कप का टिकट मिलेगा, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।

आसान नहीं होगा सफर

नए फॉर्मेट के कारण क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचना पहले से कहीं अधिक कठिन हो गया है। आयरलैंड को अब लगातार शानदार प्रदर्शन करना होगा और मजबूत टीमों के खिलाफ दबाव में जीत दर्ज करनी होगी। किसी भी छोटी चूक का सीधा असर विश्व कप में जगह बनाने की उम्मीदों पर पड़ सकता है।

2023 विश्व कप में भी नहीं मिली थी जगह

गौरतलब है कि आयरलैंड 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया था। उस समय टीम सुपर सिक्स चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब 2027 विश्व कप के लिए भी उसे सीधे एंट्री नहीं मिल पाई है। ऐसे में आयरलैंड के सामने लगातार दूसरी बार कठिन क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने की चुनौती होगी। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या आयरलैंड क्वालीफायर में दमदार प्रदर्शन कर अगले साल होने वाले ICC वनडे विश्व कप 2027 में अपनी जगह बना पाता है या फिर उसे एक बार फिर निराशा हाथ लगेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बोलीं- ‘भाई तो बहुत बने, लेकिन साथ नहीं छोड़ा’

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

ब्राह्मणों को साधने निकली SP, क्या बदलेगा UP का सियासी गणित?

विकास की नींव या भ्रष्टाचार की बुनियाद?

 

 

Spread the love

One thought on “आयरलैंड को बड़ा झटका, अब सीधे नहीं मिलेगी विश्व कप में एंट्री”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

बोले – बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर विकास का एक नया इतिहास रचा गया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) के रगरगंज टोले पर आयोजित एक विशाल जन चौपाल में जन-सैलाब उमड़ पड़ा। ‘विकास पुरुष’ के नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा

Sidhaur, Barabanki : आज विकास खंड सिद्धौर में भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत साक्षरता परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर श्रीमती आराधना अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा विकास खंड के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में असाक्षर अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी ने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार

नौतनवां का निवासी है गिरफ्तार आरोपी हेलमेट में छिपाकर रखी गई थी भारतीय मुद्रा, दो ब्लैंक चेक भी बरामद, पूछताछ जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Bhairahawa Nepal : भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे एक भारतीय नागरिक को नेपाल की संयुक्त जांच टीम ने सात लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के […]

Spread the love
Read More