प्रेम संबंधों में बाधक था बेटा, मां ने किया कत्ल, एक महीने बाद खुला राज

Mathura  news : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपने ही मासूम बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने प्रेमी से फोन पर बात करने में बाधा बनने पर अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के करीब एक महीने बाद पति की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बीमारी बताकर कराया था अंतिम संस्कार

मामला थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव का है। यहां 28 जून को 32 वर्षीय रुचि जिंदल के तीन वर्षीय बेटे माधव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला ने परिजनों को बच्चे की तबीयत खराब होने की बात बताई और बीमारी के चलते मौत होने का दावा किया। परिवार ने भी बीमारी और दवा के कारण मौत मानकर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। उस समय किसी को घटना पर शक नहीं हुआ।

प्रेमी से बातचीत के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन रुचि अपने पति कृष्ण मुरारी गुप्ता की गैरमौजूदगी में प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान बच्चे के लगातार रोने से नाराज होकर उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। करीब एक महीने बाद पति ने पत्नी को प्रेमी से बातचीत करते हुए सुन लिया, जिसमें कथित तौर पर घटना से जुड़ी बातें सामने आईं। इसके बाद पति ने कॉल रिकॉर्ड की जांच कराई, जिसमें महिला और उसके प्रेमी के बीच लंबी बातचीत की जानकारी मिली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, शव का होगा पोस्टमार्टम

परिजनों के सामने सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना बलदेव में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। CO महावन संजीव कुमार राय के मुताबिक, पुलिस अब शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

तस्मै श्री गुरुवे नमः

दहेज में एक कट्ठा जमीन की मांग पूरी नहीं हुई तो नवविवाहिता की मौत

PoK में तनाव बढ़ा: प्रदर्शनकारियों का दावा- 48 घंटे में 31 लोगों की मौत, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

टाटा पावर का बड़ा प्लान, भारत में न्यूक्लियर एनर्जी कारोबार में उतरेगा टाटा समूह

 

Spread the love

One thought on “प्रेम संबंधों में बाधक था बेटा, मां ने किया कत्ल, एक महीने बाद खुला राज”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More