दो जीजाओं के साथ मनाती थी रंगरेलियां, पति ने रोका तो खाने में दिया जहर

Hardoi poisoning case : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी के अपने दो सगे साढ़ुओं से अवैध संबंध थे और इसी वजह से साजिश रचकर उसे जहर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के सात महीने बाद सामने आया विवाद

पुलिस के मुताबिक, बिलग्राम थाना क्षेत्र के धांधामऊ निवासी 28 वर्षीय संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर निवासी युवती से हुई थी। संगम का आरोप है कि शादी के बाद उसे पत्नी के अपने सगे साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर से कथित संबंधों की जानकारी हुई। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप

संगम कुमार के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी ने खाना बनाया। आरोप है कि पत्नी ने अपने साढ़ुओं के कहने पर खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही संगम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान मनोज कुमार और उमाशंकर भी वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों आरोपी कथित रूप से उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए।

मेडिकल कॉलेज में हुआ इलाज

गंभीर हालत में परिजनों ने संगम कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों की देखरेख में वह 7 जुलाई दोपहर से 8 जुलाई तक भर्ती रहा। उपचार के बाद उसकी जान बच गई, लेकिन अभी भी उसका इलाज जारी है।

SP के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित ने घटना के बाद स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से गुहार लगाई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली में आरोपी पत्नी और दोनों साढ़ुओं मनोज कुमार व उमाशंकर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

प्रेम संबंधों में बाधक था बेटा, मां ने किया कत्ल, एक महीने बाद खुला राज

दहेज में एक कट्ठा जमीन की मांग पूरी नहीं हुई तो नवविवाहिता की मौत

IIT बॉम्बे में सेकेंड ईयर छात्र की मौत, हॉस्टल कमरे में मिला शव; मोबाइल चैट की जांच जारी

PoK में तनाव बढ़ा: प्रदर्शनकारियों का दावा- 48 घंटे में 31 लोगों की मौत, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

 

 

Spread the love

One thought on “दो जीजाओं के साथ मनाती थी रंगरेलियां, पति ने रोका तो खाने में दिया जहर”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

महिला के सिर से लेकर शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान सोशल मीडिया के आधार पर परिवारजन ने की शिनाख्त पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास महिला की हत्या कर फेंकी गई […]

Spread the love
Read More
Crime News National

झीरम कांड के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा

NI कोर्ट बस्तर का ऐतिहासिक फैसला 29 मौतों में आरोपी 24 धाराओं में दोषी 2013 में परिवर्तन यात्रा काफिले पर हमला Jagdalpur: 13 साल पहले हुए झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को अलग-अलग धाराओं में मृत्युदंड से लेकर आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा 16 सितंबर को बस्तर की NI कोर्ट के जज राजपूत […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More