मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा

ए अहमद सौदागर

Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व मुंह से खून निकल रहा था, जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान बताए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की कहीं और जगह जान लेने के बाद हत्यारे बक्से में भरकर यहां फेंककर भाग निकले। पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज – निगोहां सीमा पर नहर किनारे स्थित पुल के नीचे बुधवार को एक लड़की का बक्सा देख आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लावारिस बक्सा पड़े होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से को खुलवाकर देखा तो दंग रह गई। उसमें हत्या कर एक व्यक्ति की लाश थी। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की कहीं और जगह पर जान लेने के बाद कातिलों ने शव यहां फेंक कर भाग निकले। जिस तरह से उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर फेंका गया इससे यही लग रहा है कि कोई किसी बात को लेकर गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया है। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

राज्यसभा में BSP की स्थिति होगी शून्य

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत

दिनेश शर्मा का शपथ के बाद शहीदों के सामने नतमस्तक होना क्यों है महत्वपूर्ण?

जल्द देखने को मिलेगी सन नियो का ‘जान-ए-वफ़ा’में दो दिलों की पहचान

OTT पर आई सात एपिसोड की नई स्कैम थ्रिलर

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

 

One thought on “मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More