PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Semicon India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया के 52 देशों की कंपनियां और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़े इस बड़े आयोजन में वैश्विक और भारतीय कंपनियों के अलावा नीति-निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षाविद और छात्र एक मंच पर जुटे हैं। इसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

600 से ज्यादा प्रदर्शक होंगे शामिल

आयोजकों के मुताबिक, करीब 15,000 वर्ग मीटर में फैली प्रदर्शनी में 600 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम से जुड़े प्रमुख विकास, तकनीकी नवाचार और उद्योग की चुनौतियों पर चर्चा के लिए 150 से अधिक वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

छह देशों के पवेलियन, 12 राज्यों की भागीदारी

सेमीकॉन इंडिया 2026 में छह देशों और 12 राज्यों के पवेलियन भी बनाए गए हैं। जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के पवेलियन में इन देशों की तकनीक, कंपनियों और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढें

अधिवक्ताओं को झूठे वादों से भ्रमित कर रही सरकार- विजय सिंह एडवोकेट

इसके अलावा स्टार्टअप, इनोवेशन, छात्रों, वर्कफोर्स डेवलपमेंट और महिलाओं की भागीदारी पर भी विशेष फोकस किया गया है। स्टार्टअप पवेलियन में करीब 40 स्टार्टअप अपनी तकनीक और समाधान प्रदर्शित करेंगे।

स्टार्टअप और छात्रों को भी मिलेगा मंच

आयोजन के दौरान स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता, छात्र हैकाथॉन और इनोवेशन प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनके जरिए स्टार्टअप, युवा शोधकर्ता और छात्र अपने नए विचारों और तकनीकी समाधानों को वैश्विक मंच पर पेश कर सकेंगे। वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रतिभा, कौशल विकास और करियर के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ISM, MeitY और SEMI मिलकर कर रहे आयोजन

‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का आयोजन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और SEMI द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। SEMI वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एवं विनिर्माण इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख उद्योग संगठन है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश, नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक सहयोग को लेकर अहम मंच प्रदान कर रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

झीरम कांड के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजन से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

राज्यसभा में BSP की स्थिति होगी शून्य

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

 

Spread the love

2 thoughts on “PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार को इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन 18 से 20 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, MSME, स्टार्टअप, तकनीकी संस्थानों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कारोबार, नवाचार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मियावाकी पद्धति से झाँसी में बढ़ रही हरियाली, रेलवे के साथ वन विभाग ने भी बढ़ाया कदम

मियावाकी पद्धति से हरित क्रांति की ओर झाँसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे की अनूठी पहल- North Central : बदलते पर्यावरणीय परिवेश और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच हरित क्षेत्र बढ़ाना आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। इसी दिशा में मियावाकी पद्धति कम स्थान में अधिक घना वन विकसित करने का एक प्रभावी […]

Spread the love
Read More