IPS अधिकारी तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

Lucknow's New Police Commissioner

अमरेन्द्र  सेंगर DG अभिसूचना, प्रदेश सरकार ने 15 IPS अफसरों के किये तबादले

ए अहमद सौदागर

Lucknow’s New Police Commissioner : प्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं । राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सहित कुल 15 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रदेश सरकार ने 2001 बैच के IPS अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले वह UP लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के पद पर तैनात थे।

उनकी जगह मौजूदा पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, UP लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IPS अफसर मुथा अशोक जैन – पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन से पुलिस महानिदेशक, अनुशासन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय UP लखनऊ व राम कुमार – अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन बनाये गये। नवीन अरोरा – अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन व पीयूष मोर्डिया – अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाये गये।

ये भी पढ़ें

Delhi Protest : छात्र प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘जब बोला है, तो सुनना भी पड़ेगा’

 

IPS अफसर भगवान एस0 श्रीवास्तव – अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ व डॉ. संजीव गुप्ता – अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया।धर्मवीर – पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स से पुलिस महानिरीक्षक, PAC पूर्वी जोन, प्रयागराज बनाया गया। IPS अफसर मोहित गुप्ता – सचिव (गृह) UP शासन से पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ व आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी – पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन से सचिव (गृह) UP शासन, लखनऊ बनाये गये।

जोगेन्द्र कुमार – पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से पुलिस महानिरीक्षक, PTCS, मुरादाबाद बनाये गये। IPS अफसर विनोद कुमार सिंह – DGP अकादमी मुरादाबाद से पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ व अनूप कुमार सिंह – समबन्ध मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ व आनन्द कुमार – समबन्ध मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, DGP मुख्यालय, लखनऊ बनाये गये। सरकार के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

Delhi Protest : छात्र प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘जब बोला है, तो सुनना भी पड़ेगा’

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

 

 

Spread the love

One thought on “IPS अधिकारी तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर”

Comments are closed.

Mathura murder case
Crime News Uttar Pradesh

बॉयफ्रेंड से बात में रोड़ा बना मासूम पिता के आरोप के बाद मां पर हत्या का मुकदमा

बॉयफ्रेंड से फोन पर बातचीत में बाधा बन रहा था तीन साल का बेटा Mathura murder case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन साल के मासूम को ही एक मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में लगभग एक […]

Spread the love
Read More
Encroachment on government land
Uttar Pradesh

सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

बुल्डोजर चलाकर ढहाए कच्चे मकान और बाउंड्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Encroachment on government land :  महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत स्थित त्रिलोकपुर में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 40 डिसमिल सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान सरकारी खलिहान की जमीन पर […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More