‘उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं धर्मेंद्र प्रधान’

कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने खोला मोर्चा, कहा- करोड़ों छात्रों को लगा है गहरा सदमा

इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ी कांग्रेस, कल जंतर-मंतर पर हुआ था प्रदर्शन

नया लुक डेस्क

Congress Protest NEET  :  कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को एक बयान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधान एक उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। करोड़ों छात्रों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाने के बावजूद प्रधान इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए अपना अहंकार प्रदर्शित कर रहे हैं। बताते चलें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की विफलता का ठीकरा विपक्षी दल कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर लगातार फोड़ रही है।

कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि उनके इस्तीफे की मांग किसी एक मुद्दे पर आधारित नहीं है, बल्कि शिक्षा मंत्रालय में उनके कार्यकाल के दौरान सामने आई विफलताओं और कथित भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला के कारण की जा रही है।  बकौल रमेश, प्रधान के कार्यकाल में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) लगातार विफल रही। वर्ष 2024 में कई परीक्षाओं के पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं हुईं तथा 2026 में NEET-UG और UGC-NET समाजशास्त्र परीक्षा के पेपर लीक के मामले सामने आए। उनका आरोप है कि प्रधान ने आधिकारिक तौर पर पेपर लीक से इनकार किया और संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की सिफारिशों को स्वीकार नहीं किया।

रमेश ने कहा कि CBSE की कक्षा 12 की ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) की खरीद में अनियमितताएं हुईं, लेकिन जांच आयोग की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्तियां राजनीतिक निष्ठा के आधार पर की गईं और कई विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार तथा तानाशाही रवैये के आरोप लगे। मंत्रालय के अन्य स्वायत्त संस्थानों, जिनमें NAC, TISS और ICHR शामिल हैं, में भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तस्वीर का केवल एक छोटा-सा हिस्सा है और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रधान के कार्यकाल का पूरा ब्यौरा जल्द ही देश के सामने रखा जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

ईरान-जॉर्डन टकराव के संकेत? चार मिसाइलें मार गिराने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हुई

यूपी में शिक्षकों को साधने में जुटी योगी सरकार

राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव के नाम पर लगेगी मुहर; CEO चयन पर भी होगी चर्चा

 

 

 

2 thoughts on “‘उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं धर्मेंद्र प्रधान’

Comments are closed.

homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मथुरा से CM योगी का बड़ा सियासी संदेश, ‘चवन्नी’ बयान से अखिलेश पर निशाना

मथुरा से CM योगी ने साधी पश्चिमी यूपी की सियासत CM Yogi in Mathura: अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कान्हा की नगरी से सीएम योगी ने एक साथ हिंदुत्व और जाट भावनाओं को साधने की कोशिश की। […]

Read More
Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More