Headline

पनामा लैटिन अमेरिका का प्रवेश द्वार, संबंध मजबूत करने पर जोर

India-Panama Relations

शाश्वत तिवारी

India-Panama Relations :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में पनामा के अपने समकक्ष जेवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए पनामा के विदेश मंत्री के साथ इस वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री मामलों, स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए युग में ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। डॉ. जयशंकर ने पनामा को लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के लिए भारत का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बताया। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा आज नई दिल्ली में पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज़-अचा वास्केज़ से मिलकर खुशी हुई। लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के लिए प्रवेश द्वार के तौर पर पनामा के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर ज़ोर दिया। हमारी व्यापक बातचीत में व्यापार, कारोबार, विकास, समुद्री मामलों, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और डिजिटल सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही, बहुपक्षीय मंचों पर हमारे सहयोग के बारे में भी बात हुई।

WhatsApp Image 2026 07 21 at 4.12.43 PM

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार वास्केज के साथ बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने प्रारंभिक संबोधन में कहा मेरा मानना है कि हमारी सरकारें और हमारे नेता हमारी साझेदारी को गहरा और व्यापक बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम निश्चित रूप से पनामा के साथ करीबी संबंध चाहते हैं, क्योंकि आप भारत जैसे साझेदार के लिए रणनीतिक स्थान के साथ-साथ जबरदस्त आर्थिक स्थिरता और क्षमता भी प्रदान करते हैं।

जयशंकर ने कहा पनामा नहर के कारण आपका लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर निश्चित रूप से एक वैश्विक मिसाल कायम करता है। हमने देखा है कि आपकी विकास दर लगातार ऊंची रही है। और जैसे-जैसे हम 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर विकास की गति तेज कर रहे हैं, हमें लगता है कि हमारे द्विपक्षीय संबंध और भी महत्वपूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा हमने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भी मिलकर काम किया है। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हमारे आत्मरक्षा के अधिकार के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए, और आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की स्पष्ट निंदा करने के लिए आपको और पनामा सरकार को धन्यवाद।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

‘मदहोश’ हुआ ‘टॉक्सिक’ का माहौल, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

गाजीपुर में पारिवारिक विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

यूक्रेन युद्ध का भारतीयों पर बड़ा असर, जहाज पर हमले में चार नाविकों की गई जान

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

 

 

One thought on “पनामा लैटिन अमेरिका का प्रवेश द्वार, संबंध मजबूत करने पर जोर”

Comments are closed.

Politics

पूर्वांचल की राजनीति में हरिशंकर तिवारी के बाद अमर मणि त्रिपाठी वह ब्राह्मण चेहरा हैं जिनके 2027 के चुनाव में उतरने की घोषणा मात्र से ही राजनीतिक हल्कों में मची है खलबली

अमर मणि त्रिपाठी जिस भी गठबंधन से लड़े सत्ता की चाभी उसी दल के पास होगी! हरिशंकर तिवारी को गुरु मानकर राजनीति की दुनिया में अमर मणि त्रिपाठी ने रखा था कदम 2001 में बस्ती के कारोबारी के बेटे का हुआ अपहरण, भाजपा ने लगाया था किनारे राजनीति में आने से पहले अमर मणि त्रिपाठी […]

Read More
International Weather

नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

नेपाल की मदद को आगे आया चीन Nepal Glacial Lake: नेपाल में लगातार बढ़ रहे प्राकृतिक आपदाओं के खतरे के बीच चीन ने मदद का भरोसा दिया है। चीन ने नेपाल को ग्लेशियल लेक, बाढ़, भूस्खलन और मौसम से जुड़े संभावित खतरों की पूर्व चेतावनी देने का आश्वासन दिया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय […]

Read More
New Delhi
International

पाकिस्तान सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, 40,000 फीट तक एयरस्पेस रिजर्व

New Delhi: भारतीय वायु सेना (IAF) सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रही है। इस अभ्यास के मद्देनजर वायु क्षेत्र के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से सैन्य गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके लिए NOTAM यानी ‘नोटिस टू एयर मिशन्स’ जारी किया […]

Read More