‘मदहोश’ हुआ ‘टॉक्सिक’ का माहौल, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

Toxic Movie Song साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का दूसरा गाना ‘मदहोश मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के रोमांटिक ट्रैक में यश का एक नया और अलग अंदाज देखने को मिला है। गाने में अभिनेता प्यार, भावनाओं और रिश्तों के उलझे हुए पहलुओं को पर्दे पर पेश करते नजर आ रहे हैं।

यश और तारा सुतारिया की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

करीब तीन मिनट 14 सेकंड लंबे इस गाने में यश के किरदार राया और तारा सुतारिया के किरदार रिबेका के बीच खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक पल, प्यार और रिश्ते में आने वाली परेशानियों की झलक देखने को मिलती है। यश इस गाने में अपने चिर-परिचित एक्शन अवतार से अलग नजर आ रहे हैं। उनका शांत, भावुक और रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कियारा आडवाणी के किरदार को लेकर बढ़ी उत्सुकता

गाने की कहानी आगे बढ़ने के साथ इसमें नए रिश्तों के संकेत भी मिलते हैं। वीडियो में यश को नयनतारा के किरदार गंगा के साथ गंभीर बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वहीं, कियारा आडवाणी के किरदार नादिया को लेकर भी यश के किरदार के आकर्षण की झलक दिखाई गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में प्यार, रिश्तों और भावनाओं के बीच कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

तनिष्क बागची समेत कई कलाकारों ने तैयार किया गाना

‘मदहोश’ गाने का संगीत तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने तैयार किया है। वहीं, इस रोमांटिक ट्रैक को सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। गाने को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे मिली-जुली प्रतिक्रिया

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कई फैंस ने यश और तारा सुतारिया की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ की है। वहीं, कुछ दर्शकों का कहना है कि वे फिल्म में यश का दमदार एक्शन अवतार देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं।

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

गाजीपुर में पारिवारिक विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

यूक्रेन युद्ध का भारतीयों पर बड़ा असर, जहाज पर हमले में चार नाविकों की गई जान

असम बाढ़ की भयावह तस्वीर: पेड़ पर रात बिताने को मजबूर परिवार, बच्चे ने कहा- हमारे पास खाने को कुछ नहीं

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Spread the love

One thought on “‘मदहोश’ हुआ ‘टॉक्सिक’ का माहौल, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान”

Comments are closed.

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More