लहरा गंगाघाट पर कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, DM-SP ने दिए अहम निर्देश

Kanwar Yatra

Kanwar Yatra :  कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के प्रसिद्ध लहरा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अधिकारियों के साथ गंगाघाट का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लहरा गंगाघाट कांवड़ यात्रियों के लिए प्रमुख आस्था स्थल माना जाता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। इस बार भी हजारों कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम कर रहा है। निरीक्षण के दौरान DMऔर SP ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें

अपनाएं ये आसान उपाय, …तो बालों का टूटना हो जाएगा बंद

अधिकारियों ने कहा कि गहरे पानी वाले स्थानों पर मजबूत बैरीकेडिंग की जाए और खतरे के निशान स्पष्ट रूप से लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गोताखोरों और नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी जोर दिया है। घाट और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरे मेले की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सोरों कस्बे से लेकर लहरा गंगाघाट तक पूरे मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। रास्ते में कहीं भी कंकड़, पत्थर या अन्य अवरोध नहीं होने चाहिए, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मार्ग पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा प्रशासन ने गंगा तट पर लगने वाली अस्थायी दुकानों को भी सुरक्षित दूरी पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यदि जलस्तर अचानक बढ़ता है तो दुकानदारों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु बना रहे। कासगंज प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

बुलंदशहर में बोले योगी- ‘न कर्फ्यू है, न दंगा… अब यूपी में सब चंगा है’

अभी भी शर्मा रहा रो-हिट का बल्ला, कोहली ने जगाई आस

जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘दुनिया देख रही है ये घटना’

 

Spread the love

2 thoughts on “लहरा गंगाघाट पर कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, DM-SP ने दिए अहम निर्देश”

Comments are closed.

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More