जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘दुनिया देख रही है ये घटना’

Sonam Wangchuk Protest

Sonam Wangchuk Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रदर्शन स्थल से अस्पताल ले जाया गया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और पूरी कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक को कथित तौर पर बलपूर्वक उनके अनशन स्थल से हटाया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि सुबह हुई यह घटना कुछ ही देर में पूरे देश और दुनिया तक पहुंच गई है तथा इसे लेकर लोगों में चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें

Vikram-1 Launch: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा नया इतिहास

सपा प्रमुख ने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि कार्रवाई में शामिल सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों की पहचान सार्वजनिक की जाए ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की चिकित्सा  न्यायिक निगरानी में कराई जानी चाहिए, क्योंकि उनका जीवन पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, नवाचार और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अखिलेश यादव ने अपने बयान में केंद्र की  BJP  सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक और मानवीय छवि को नुकसान पहुंचा है।

उनके मुताबिक, दुनिया इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रही है और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने अपने संदेश में महात्मा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अहिंसक आंदोलन और लोकतांत्रिक विरोध की परंपरा भारत की पहचान रही है, लेकिन मौजूदा सरकार संवाद की बजाय टकराव की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास करती है, जबकि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: सोशल मीडिया पर छाए पाँच फुटबॉलर, फॉलोअर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी डिजिटल माध्यमों से एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और विचारों को दबाना अब आसान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोग अपनी बात प्रभावी ढंग से देश और दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।  सोनम वांगचुक लंबे समय से लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर उनका अनशन भी इन्हीं मांगों के समर्थन में चल रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और विभिन्न विपक्षी दल सरकार से कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

आज का राशिफल: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें अपनी राशि का हाल

Vikram-1 Launch: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा नया इतिहास

 

Spread the love

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
UP Assembly Elections 2027
Politics Uttar Pradesh

2027 में UP की सत्ता के लिए सपा की बड़ी तैयारी, PDA, युवा और महंगाई होंगे अहम मुद्दे

UP Assembly Elections 2027 :  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद जहां सत्तारूढ़ दल अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी भी लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को विधानसभा […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi on youth employment
Politics Uttar Pradesh

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

Rahul Gandhi on youth employment :  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा और भविष्य के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। केपी ग्राउंड में आयोजित छात्र जनसभा में राहुल गांधी ने युवाओं को देश […]

Spread the love
Read More