प्रेग्नेंसी, फिर भी डोसा खाने पहुंची दीपिका पादुकोण

Deepika Pregnancy

रणवीर सिंह लंच डेट पर लेकर पहुंचे

Deepika Pregnancy : बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने दूसरे बच्चे के जन्म का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दोनों मुंबई में लंच डेट के लिए पहुंचे। मंगलवार को यह कपल भारी सुरक्षा के बीच मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बेने डोसा खाने पहुंचा। सोशल मीडिया पर इस आउटिंग के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साधारण लुक में दिखे

वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने इस आउटिंग को काफी सिंपल रखा और कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। दीपिका ने एक ढीला को-आर्ड सेट पहना था, जबकि रणवीर टी-शर्ट और काली पैंट में नजर आए। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और वे अपनी कार की तरफ बढ़ गए। जब वे रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे थे, तब दीपिका के सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से वीडियो न बनाने का अनुरोध भी किया।

धुरंधर 2 की सफलता पर भी आए थे यहां

दीपिका और रणवीर का इस रेस्टोरेंट से पुराना जुड़ाव रहा है। यह पहली बार नहीं है जब दोनों इस जगह पर बेने डोसा खाने पहुंचे हैं। इससे पहले भी यह कपल रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए इसी रेस्टोरेंट में आया था। उस समय भी उनकी इस विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और फैंस ने उनके इस फूडी अंदाज को पसंद किया था।

दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इन दिनों सोशल मीडिया पर लिमिटेड पोस्ट शेयर कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी पोस्ट के बाद एक एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप के साथ मस्तीभरे अंदाज में दिख रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी, जिस पर दो पिंक लाइनें बनी थीं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था।

शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में आएंगी नजर

इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स से अलग होने के बाद दीपिका को शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए फाइनल किया गया है। यह शाहरुख खान के साथ उनकी छठी फिल्म होगी। हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिससे लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इसके अलावा दीपिका इन दिनों अल्लू अर्जुन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘राका’ की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

देश बदल गया, अब इस पॉलिसी की जरूरत क्या?

कनेक्शन नहीं है, मत घबराइये, मिलेगा LPG सिलेंडर , चंद मिनटों में बुकिंग और डिलीवरी

युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार

युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार

 

 

Spread the love

One thought on “प्रेग्नेंसी, फिर भी डोसा खाने पहुंची दीपिका पादुकोण”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर: पीसी मीणा

प्रदेश सरकार ने इस पर  खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर Lucknow: योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

SSB 66 वीं वाहिनी के 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

31 युवक-युवतियां बने आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर Maharajganj:  सशस्त्र सीमा बल (SSB) 66 वीं वाहिनी, कैंपियरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो पृथक 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों का मंगलवार को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक समापन किया गया।समापन समारोह सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित पंचायत भवन […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More