निगोहां के बाद अब मोहनलालगंज में कलयुगी बेटे पिता को उतारा मौत के घाट

CRIME NayaLook
  • सिर पर डंडे से वारकर ली जान, हत्यारोपी बेटा मौके से फरार
  • खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीती 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड, रविवार को निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत की घरेलू कलह के चलते 17 वर्षीय कलयुगी बेटे लव कुश ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घटना को अंजाम देकर कातिल मौके से भाग निकला।

मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत खेती-किसानी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। परिवार में दो बेटों 17 वर्षीय लव कुश व 15 वर्षीय विशाल रावत हैं। बताया जा रहा है कि रामकरन रावत व बड़े बेटे लव कुश के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी।

रोज की सोमवार को भी पिता-पुत्र के बीच एक बार फिर लड़ाई-झगड़ा हुई कि इसी दौरान बिगड़ैल सपूत लव कुश ने पिता रामकरन रावत के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित लव कुश की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

READ MORE

अब पैपराजी पर भड़क उठीं मौनी रॉय

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More