फर्रूखाबाद: DCM चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल

पैर में लगी गोली, मौके से अवैध असलहा, कारतूस खोखा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

कमालगंज थाना क्षेत्र हुई मुठभेड़ का मामला

  ए अहमद सौदागर

Farrukhabad :  पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक  DCM    चालक सोनेलाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी और फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज पुलिस के बीच बुधवार को कमालगंज क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मोटरसाइकिल सवार बदमाश वीनेश घायल हो हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व जिंदा कारतूस के अलावा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार के मुताबिक बीते दिनों कमालगंज थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर निवासी   DCM  चालक सोनेलाल की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि चालक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। साक्ष्य हाथ लगते ही कमालगंज पुलिस घटना में शामिल आरोपी वीनेश की सरगर्मी से तलाश कर रही थी कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आरोपी भोजपुर की ओर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा है।

इस सूचना पर कमालगंज पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद एक बाइक सवार संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई तो बदमाश के पैर में गोली लगी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार के मुताबिक पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा, जिंदा कारतूस व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

ARTO थे या लुटेरे

राजधानी लखनऊ बना हाईटेक जालसाजों का गढ़, 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

राजधानी लखनऊ बना हाईटेक जालसाजों का गढ़, 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

IPL में छक्कों की बरसात, इंग्लैंड में संघर्ष… आखिर वैभव सूर्यवंशी से कहां हो रही चूक?

 

 

Spread the love

New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मेरठ सांप कांड: पत्नी-प्रेमी दोषी, 16 अक्टूबर को सजा

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। करीब 17 महीने चली सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत अब दोनों की सजा पर 16 अक्टूबर को फैसला […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों का आरोप उनके बेटे की हत्या कर शव कस्बा चिनहट में फेंक दिया इंस्पेक्टर चिनहट के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम दो दिन पहले सृष्टि ज्वैलर्स के सामने संदिग्ध हालात में संदीप सोनी की मिली थी लाश ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कस्बा […]

Spread the love
Read More