MCX Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम फिसले, जानें आज के ताजा भाव

Gold Price Today

Gold Price Today : सप्ताह की शुरुआत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार करती रहीं, हालांकि गिरावट सीमित रही। सुबह करीब 11:16 बजे 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 198 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार की शुरुआत सोना 243 रुपये की कमजोरी के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई थी, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान सोने का भाव 1,47,509 रुपये के इंट्राडे हाई और 1,47,032 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंचा।

वहीं,चार  सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 910 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत टूटकर 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी। चांदी की शुरुआत 1,017 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई थी, जबकि शुक्रवार को इसका बंद भाव 2,37,410 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,37,676 रुपये का इंट्राडे हाई और 2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो दर्ज किया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह MCX पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूत तेजी देखने को मिली थी। अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव चार सप्ताह की लगातार गिरावट के बाद 3,216 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 13,938 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। सोमवार को दर्ज हुई मामूली गिरावट को बाजार विशेषज्ञ पिछले सप्ताह की तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली का असर मान रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, तीसरे T20 में इंग्लैंड को हराना होगा हर हाल में

150 साल पुराना पारिवारिक इतिहास: मौनी बाबा के आशीर्वाद से वंश बचने का दावा

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

रेलवे में बंपर भर्ती, टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए आवेदन शुरू

 

Spread the love

One thought on “MCX Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम फिसले, जानें आज के ताजा भाव”

Comments are closed.

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More